Breaking
29 Nov 2026, Sun

मुक्तिधाम की जमीन पर किसानों ने उगाई धान, पोर्टल में रकबा शून्य दिखने से बढ़ी परेशानी

कांकेर.

फसल गिरदावरी में मैदानी अमले की घोर लापरवाही ने किसानों को संकट में डाल दिया है. विभाग द्वारा कराए गए सर्वे पर धान उगाने वाले किसानों का रकबा पोर्टल पर शून्य दिखाई दे रहा है. वहीं ऑनलाइन रिकॉर्ड में मुक्तिधाम की फोटो अपलोड कर भ्रामक जानकारी दर्ज कर दी गई है. इसके चलते किसान धान नहीं भेज पा रहे हैं.

ये केवल एक या दो किसानों की बात नहीं है। इस तरह के सैकड़ों किसान प्रभावित हैं और धान बेचने के लिए परेशान हैं. किसान अजय मोटवानी ने बताया कि वह बीते 25 सालों से धान की फसल लेते आ रहे हैं. हर वर्ष समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचते हैं, लेकिन इस बार टोकन कटाने पहुंचने पर उनका रकबा शून्य दिखा रहा है. ऑनलाइन में उनकी खेत की जगह मुक्तिधाम की फोटो लगा दी गई है, जिसके कारण वह बेहद परेशान होकर 4 दिनों से भटक रहे हैं. मामले की शिकायत प्रशासन से भी की गई है.

ये भी पढ़ें :  स्टाइपेंड 26% बढ़ा, फिर भी हड़ताल जारी; रायपुर में जूनियर डॉक्टरों की OPD ठप

50 पट्टाधारी किसानों को भी झटका
यही हाल जिले के विभिन्न इलाकों के किसानों का भी है। इरिकबुट्टा जहां नवीन धान खरीदी केंद्र खोला गया है वहां तकरीबन 208 किसान पंजीकृत हैं. किसानों में उम्मीद जगी कि अब नवीन धान खरीदी केंद्र में वह अपनी उपज बेचेंगे, लेकिन 50 पट्टाधारी किसानों को जोर का झटका लगा है. इन किसानों का रकबा शून्य दिखाए जाने से वह बेहद चिंतित और परेशान हैं. ऐसा नहीं कि इन किसानों का भौतिक सत्यापन नहीं किया गया हो. किसानों के मुताबिक उनके खेतों में पहुंचकर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई थी.

ये भी पढ़ें :  राजधानी रायपुर के 3 दिवसीय प्रवास के बाद विदाई लेते रायपुर से दिल्ली रवाना हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

मामला संज्ञान में आया है, सुधार किया जाएगा : कलेक्टर
इस मामले में कलेक्टर कुंदन कुमार का कहना है कि शून्य रकबा को लेकर मामला संज्ञान में आया है। हर जिलों में इस तरह की समस्याएं आ रही है, जिसे लेकर हमने यूएफआर के माध्यम से कैसे ठीक कराया जा सकता है इसके निर्देश जारी किए गए हैं.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *