Breaking
29 Nov 2026, Sun

खजराना गर्भगृह विवाद में गार्डों को सजा, विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को मिली चेतावनी

इंदौर.

खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में नियमों का उल्लंघन कर प्रवेश करने के मामले में सुरक्षा एजेंसियों और गार्डों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि नियम तोड़ने की आदत रखने वाले विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला को प्रशासन सिर्फ चेतावनी देगा। कलेक्टर शिवम वर्मा के मुताबिक गर्भगृह में उनका प्रवेश नियमों के विपरीत था। इस वजह से उन्हें चेतावनी पत्र जारी किया जाएगा।

पत्र के माध्यम से बताया जाएगा कि भविष्य में वे इस तरह की गलती न दोहराएं। वहीं, खजराना गणेश मंदिर में गर्भगृह और मूषक हाल में बिना अनुमति और बिना रसीद दर्शन करवाने की शिकायतों के बाद मंदिर प्रबंधन ने व्यवस्था सख्त करने की तैयारी की है। यह अधिकारी आउटसोर्स कंपनी से होगा और मंदिर प्रबंधन के समन्वय से व्यवस्थाओं पर सीधी नजर रखेगा। इसके साथ ही सशुल्क दर्शन की रसीदों पर भी उसका नियंत्रण रहेगा। अधिकारी सीधे मंदिर प्रबंधन को रिपोर्ट करेगा। इसका उद्देश्य बिना रसीद प्रवेश और निर्धारित व्यवस्था के विपरीत लोगों को गर्भगृह तक पहुंचाने पर रोक लगाना है।

ये भी पढ़ें :  राष्ट्रीय पुस्तक न्यास का रीडिंग केन्द्र न्यू मार्केट टी.टी. नगर में

सुपरवाइजर व गार्ड बढ़ाए, पुजारियों और प्रबंधक को नोटिस जारी
गर्भगृह में अनधिकृत प्रवेश और बिना रसीद के मूषक हाल में जाने से रोकने के लिए मंदिर प्रबंधन ने एक सुपरवाइजर और दो सुरक्षा गार्ड बढ़ा दिए हैं। बीते दिनों गर्भगृह में अनधिकृत प्रवेश और वीआईपी दर्शन के नाम पर बिना रसीद प्रवेश मिलने और सुरक्षा व्यवस्था में हस्तक्षेप की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद मंदिर प्रबंधन ने व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू की है। मामले में दो पुजारियों, मंदिर प्रबंधक और सहायक प्रबंधक को नोटिस जारी किए हैं। सभी से सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद प्रशासन आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगा। साथ ही एजेंसी पर जुर्माना लगाया गया है। कलेक्टर शिवम वर्मा का कहना है कि खजराना गणेश मंदिर गर्भगृह में अनधिकृत प्रवेश मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें :  कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग का फैसला, विजयपुर उपचुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर को हटाया गया

शुल्क से दर्शन की रसीद का बदलेगा स्थान
वर्तमान में भगवान गणेश के दर्शन के लिए 100 रुपये की रसीद कटवाकर मूषक हाल से लोग दर्शन कर सकते हैं। यह रसीद मंदिर के पीछे की तरफ जहां से प्रवेश दिया जाता है, वहां पर ही बनाई जाती है। यहां पर एक गार्ड रसीद काटने और दो गार्ड प्रवेश और निकासी गेट पर मौजूद रहते हैं। ऐसे में सख्ती नहीं हो पाती है। मंदिर के सहायक प्रबंधक गौरीशंकर मिश्रा का कहना है कि अब रसीद से प्रवेश वाले स्थान पर गार्ड बढ़ा दिए हैं, साथ ही रसीद काटने के स्थल में भी बदलाव किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खो-खो महिला और पुरूष टीम को विश्व कप जीतने पर दी बधाई

पुजारियों और वीआईपी का दबाव
मंदिर में पास से भगवान के दर्शन शुल्क देकर कर सकते हैं, लेकिन यहां पर पुजारियों और वीआईपी के दबाव के कारण आमतौर पर बिना रसीद ही प्रवेश दे दिया जाता है। फोन पर सुरक्षा गार्ड लोगों को प्रवेश देते हैं। इस दौरान रसीद नहीं काटी जाती है। इससे मंदिर में आने वाले दान का नुकसान होता है। मंदिर में कई पुजारी मौजूद हैं, जो अपने पहचान वाले श्रद्धालुओं के लिए गार्डों को फोन लगाते हैं। मंदिर प्रबंधन इन पर भी सख्ती करेगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *