Breaking
27 Nov 2026, Fri

मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण वाले संविधान संशोधन विधेयक को स्वीकृति दे दी है। संशोधित विधेयक में सरकार ने लिखित रूप से राज्यों में लोकसभा की सीटें समानुपात में 50 प्रतिशत बढ़ाने और बढ़ने वाली सीटों को 25 वर्ष तक फ्रीज रखने का प्रविधान किया है।

इस प्रविधान से द्रमुक, राकांपा शरद गुट और वाईएसआरसीपी जैसे दलों की शंकाओं का समाधान हो गया है और उनकी ओर से विधेयक को समर्थन के संकेत भी मिल गए हैं। सरकार अब इस विधेयक को सोमवार से शुरू हो रही संसद की विशेष बैठक में पेश कर सकती है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर से और राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर से होनी है।

बजट सत्र में नहीं मिला था समर्थन

संसद के बजट सत्र के दौरान जुलाई में यह विधेयक दो तिहाई समर्थन नहीं मिलने के कारण 54 वोटों के अभाव में गिर गया था, लेकिन उसके बाद से विपक्षी खेमे की बिगड़ी कैमिस्ट्री ने सत्ताधारी राजग का गणित मजबूत कर दिया है। लोकसभा में राजग के पास अपना 320 सांसदों का आंकड़ा है। यदि समर्थन का संकेत दे चुके दलों के सांसदों को मिला लें तो संख्या 359 पर पहुंच रही है।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली-NCR में घना कोहरा और स्मॉग, 22 उड़ानें रद्द, विजिबिलिटी प्रभावित

बात सिर्फ इतनी नहीं है, उम्मीद जताई जा रही है राजद जैसे दल से कुछ सांसद भी समर्थन दे सकते हैं, तो कुछ दलों के सांसद अनुपस्थित रह सकते हैं। ऐसे में उपस्थित और वोटिंग करने वाले सांसदों के दो तिहाई से कुछ ज्यादा बहुमत से परिसीमन और 2029 से महिला आरक्षण लागू होने का रास्ता बिल्कुल साफ दिखाई दे रहा है।

बजट सत्र में सरकार जब संविधान संशोधन विधेयक लाई थी, तब राजग के पास 292 सांसद थे। विधेयक पर मतदान वाले दिन कुल 528 सांसद मौजूद थे और विधेयक पारित कराने के लिए दो तिहाई यानी 352 वोटों की आवश्यकता थी। राजग सहित कुछ अन्य दल और निर्दलीय सदस्यों को मिलाकर विधेयक के पक्ष में 298 वोट पड़े थे और 54 वोट कम मिलने के कारण विधेयक अटक गया था।

तब एक तो तमिलनाडु में चुनाव होने वाले थे और विपक्ष ने परिसीमन विधेयक से दक्षिणी राज्यों को नुकसान की आशंका जताई थी। वाईएसआरसीपी ने भी अपने अंचल को लेकर ऐसी ही शंका जाहिर की थी। हालांकि, सरकार ने तब भी आश्वस्त किया था कि सभी राज्यों की सीटों में समान अनुपात में 50 प्रतिशत की वृद्धि होगी और किसी का कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन विपक्षी दल चाहते थे कि यह प्रविधान विधेयक में लिखित रूप से शामिल हो।

ये भी पढ़ें :  शुभांशु शुक्ला आज रवाना होंगे अंतरिक्ष स्टेशन, लॉन्चिंग के लिए मौसम भी 90% सुहाना

DMK ने जोड़ी अपनी शर्त

अब कैबिनेट ने शुक्रवार को जो संशोधन विधेयक स्वीकृत किया है, उसमें यह प्रविधान लिखित रूप से शामिल करके द्रमुक की यह शर्त भी जोड़ दी है कि बढ़ी हुई सीटें अगले 25 वर्षों के लिए फ्रीज रहेंगी।अब देश में राजनीतिक परिस्थितियां भी काफी बदल गई हैं। विपक्षी एकजुटता को सबसे बड़ा झटका तो तमिलनाडु चुनाव के बाद लगा। कांग्रेस पर धोखे का आरोप लगाकर द्रमुक ने दूरी बना ली है।

अब 22 सदस्यों वाली द्रमुक ने परिसीमन विधेयक को समर्थन का संकेत दिया है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में टूट के बाद एनसीपीआइ में शामिल होकर उसके 20 सांसद राजग के खेमे में आ गए हैं। राकांपा शरद गुट के पास आठ सांसद हैं, जिनके समर्थन का संकेत सुप्रिया सुले के सकारात्मक रुख से मिल चुका है। वाईएसआरसीपी ने भी विधेयक के पक्ष में इशारा किया है।

ये भी पढ़ें :  कोर्ट में शर्मनाक नजारा: हिस्ट्रीशीटर अंडरवियर में पेश, हाथ में सिगरेट और शराब!

सरकार के सूत्रों का कहना है कि यदि कुछ दल खुलकर समर्थन में नहीं आए तो वह सदन में गैरहाजिर होकर सरकार का अंकगणित मजबूत कर सकते हैं। चूंकि, परिसीमन के साथ महिला आरक्षण विधेयक भी जुड़ा है, इसलिए संभवत: कुछ दल आधी आबादी के विरोध में खुलकर खड़े होने से परहेज भी कर सकते हैं।
समर्थन और विरोध का गणित

समर्थन में: राजग – 320 संभावित समर्थन वाले प्रमुख दल

द्रमुक- 22, एनसीपी शरद गुट- 8, वाइएसआरसीपी- 4, भारत आदिवासी पार्टी- 1, निर्दलीय- 2

इनकी भूमिका पर नजर: सपा- 37, आप- 3, राजद- 4, झामुमो- 3, शिवसेना यूबीटी- 3, नेशनल कान्फ्रेंस- 1, निर्दलीय- 4

विरोध में प्रमुख दल: कांग्रेस- 98, टीएमसी ममता गुट- 8, वामदल- 9, आइयूएमएल- 3, वीसीके- 2, एआइएमआइएम- 1
दक्षिणी राज्यों को यूं दिखा लाभ

राज्य- वर्तमान सीटें- परिसीमन के बादकर्नाटक- 28 (5.15 प्रतिशत)- 42 (5.14 प्रतिशत)आंध्र प्रदेश- 25 (4.60 प्रतिशत)- 38 (4.65 प्रतिशत)तेलंगाना- 17 (3.13 प्रतिशत)- 26 (3.18 प्रतिशत)तमिलनाडु- 39 (7.18 प्रतिशत)- 59 (7.23 प्रतिशत)

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *