Breaking
27 Nov 2026, Fri

4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग

रायपुर

प्रदेश के युवाओं की कला, संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभाओं का संगम आगामी 4 दिसम्बर और 5 दिसम्बर को बिलासपुर के बहतराई स्थित स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र में होगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में प्रदेश के सभी 33 जिलों से लगभग तीन हजार प्रतिभागी शामिल होंगे। महोत्सव के उद्घाटन एवं समापन समारोह आउटडोर स्टेडियम में प्रस्तावित हैं, जिनमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक मती आकांक्षा शिक्षा खलखो ने आज आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य मंच, अतिथियों एवं कलाकारों के ग्रीन रूम सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी तैयारियां 30 नवम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

ये भी पढ़ें :  महिलाएं जमीनी स्तर पर सशक्त होंगी तभी समाज में समग्र परिवर्तन होगा: डॉ. सुनीता

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, निबंध लेखन और पारंपरिक वेशभूषा सहित विभिन्न विधाओं में युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आउटडोर स्टेडियम के मुख्य मंच पर उद्घाटन एवं समापन समारोह के साथ सांस्कृतिक संध्या और लोकनृत्य का आयोजन होगा। इंडोर स्टेडियम में लोकगीत एवं चित्रकला, कबड्डी हॉल में नुक्कड़ नाटक तथा अतिरिक्त डोम में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग एवं पीपीटी प्रस्तुतियां होंगी। प्रशासनिक भवन में निबंध लेखन एवं पारंपरिक वेशभूषा तथा निर्माणाधीन तीरंदाजी मैदान में रॉक बैंड की प्रस्तुति होगी। प्रतिभागियों के भोजन की व्यवस्था भी तीरंदाजी मैदान में की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  दुर्ग में 8 करोड़ की अफीम खेती का खुलासा, गिरफ्तार भाजपा नेता के भाई की दुकान पर चला बुलडोजर

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक खलखो ने प्रतिभागियों के ठहरने के लिए शहर के विभिन्न हॉस्टलों को आरक्षित कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में पर्याप्त रोशनी, महिला प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल, चिकित्सा सुविधा एवं फायर ब्रिगेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। स्थानीय आवागमन के लिए परिवहन विभाग के माध्यम से छह बसें उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। 

महोत्सव स्थल पर प्रतिभागियों एवं दर्शकों के लिए चौपाटी और झूलों की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके लिए बिलासपुर नगर निगम के अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक सहयोग लेने को कहा गया। संचालक ने 1 दिसम्बर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों को प्रतिभागियों के आवास, भोजन एवं आयोजन स्थलों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संचालक द्वारा तैयारियों के निरीक्षण के दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक  प्रभाकर पाण्डेय, उप संचालक  ए. एक्का और युवा कल्याण अधिकारी  जितेन्द्र नायक सहित विभागीय एवं खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *