Breaking
27 Nov 2026, Fri

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना ग्रामीण परिवारों को दे रही संपत्ति का कानूनी अधिकार और आर्थिक सुरक्षा : प्रमुख राजस्व आयुक्त सुश्री निवेदिता

प्रदेश में 28 लाख से अधिक रजिस्ट्रियाँ पूर्ण, भोपाल की बैरसिया तहसील के कीट खेड़ी गांव में शत-प्रतिशत कार्य संपन्न

भोपाल
प्रमुख राजस्व आयुक्त एवं आयुक्त भू-अभिलेख सुश्री निधि निवेदिता ने कहा कि “मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना केवल संपत्ति का दस्तावेज़ उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे ग्रामीण परिवारों को अपनी संपत्ति पर कानूनी अधिकार प्राप्त हो रहा है। स्वामित्व का प्रमाण मिलने से बैंक ऋण एवं अन्य वित्तीय सुविधाओं तक ग्रामीणों की पहुँच आसान हुई है, जिससे उनकी आर्थिक सुरक्षा मजबूत हो रही है," । प्रमुख राजस्व आयुक्त एवं आयुक्त भू-अभिलेख सुश्री निधि निवेदिता शुक्रवार को  ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान' के अंतर्गत भोपाल जिले की बैरसिया तहसील के भ्रमण के अवसर पर नागरिकों एवं अधिकारियों को संबोधित कर रही थीं।

ये भी पढ़ें :  भावांतर योजना में सोयाबीन का मॉडल रेट 4345 रुपए जारी

उन्होंने बताया कि प्रदेश में योजना के तहत अब तक लक्षित 49 लाख 55 हजार 979 भूखंडों में से 28 लाख 9 हजार 253 की रजिस्ट्रियाँ पूर्ण की जा चुकी हैं, जो कि कुल लक्ष्य का लगभग 56.7 प्रतिशत है।

बैरसिया तहसील का दौरा और जनसमस्याओं का निराकरण
प्रमुख राजस्व आयुक्त सुश्री निधि निवेदिता ने बैरसिया तहसील के दौरे के दौरान आम नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को नामांतरण, बंटवारा , सीमांकन संबंधी प्रकरणों के त्वरित, नियमानुसार एवं पारदर्शी निराकरण के निर्देश दिए।

भोपाल जिले में प्रगति: कीट खेड़ी गाँव ने हासिल की शत-प्रतिशत उपलब्धि
प्रमुख राजस्व आयुक्त एवं आयुक्त भू-अभिलेख सुश्री निधि निवेदिता ने जिले की अद्यतन प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल जिले में कुल 42 हजार 199 आबादी भूखंडों में से 22 हजार 550 की रजिस्ट्री पूर्ण कर ली गई है। जिले में बैरसिया तहसील अग्रणी भूमिका में है, जहाँ सर्वाधिक 12 हजार 771 रजिस्ट्रियाँ संपन्न हुई हैं। बैरसिया के 23 हजार 540 आबादी भूखंडों में से लगभग 54.2 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उल्लेखनीय है कि बैरसिया तहसील के ग्राम कीट खेड़ी ने शत-प्रतिशत रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण कर एक मिसाल कायम की है।

ये भी पढ़ें :  Indore Honey Trap केस में सभी आरोपी जेल पहुंचे, निजी वीडियो को लेकर नया खुलासा

प्रमुख राजस्व आयुक्त एवं आयुक्त भू-अभिलेख सुश्री निधि निवेदिता ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को संपत्ति का वैधानिक अधिकार देकर उनके आर्थिक सशक्तिकरण का जो उद्देश्य निर्धारित किया गया है, उसे धरातल पर उतारने के लिए राजस्व विभाग का मैदानी अमला—तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं पटवारी पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  डिंडौरी : पिपरिया माल में बॉक्साइट खदान को लेकर विरोध के स्वर मुखर

जनविश्वास अभियान से राजस्व सेवाओं में सुगमता
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य शासन स्वयं जनता के बीच पहुँचकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों को सभी राजस्व सेवाएँ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएँ।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *