Breaking
27 Nov 2026, Fri

डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान

रायपुर

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल, सहज और सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से किसानों को घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। किसान अपने मोबाइल से स्वयं टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि पर उपार्जन केंद्र पहुंचकर अपनी उपज का विक्रय कर रहे हैं। वहीं उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं से भी किसानों को राहत मिल रही है।

सरगुजा जिले के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति उदयपुर के धान उपार्जन केंद्र में क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों के कुल 878 पंजीकृत किसानों को धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इनमें उदयपुर, झिरमिटी, पुटा, पंडरीपानी, महेशपुर, मानपुर, रामनगर, लक्ष्मणगढ़, सानीबर्रा और सोनतराई ग्राम पंचायत शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :  डिजिटल सुविधाओं से परिवहन सेवाओं में आई सुगमता, आवेदकों को घर बैठे मिल रही ऑनलाइन सेवाएं

मोबाइल से स्वयं प्राप्त किया ऑनलाइन टोकन, 38 क्विंटल धान लेकर पहुंचे मूलचंद

ग्राम पंचायत बेलडाप के किसान  मूलचंद ने बताया कि शासन द्वारा तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा का लाभ उठाते हुए उन्होंने स्वयं अपने मोबाइल से ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया और निर्धारित तिथि पर 38 क्विंटल धान लेकर उदयपुर उपार्जन केंद्र पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उनके पास कुल 80 क्विंटल धान विक्रय के लिए उपलब्ध है।

 मूलचंद ने बताया कि मोबाइल से ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा से धान विक्रय की प्रक्रिया आसान हो गई है। अब किसान घर बैठे टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि के अनुसार अपनी उपज लेकर खरीदी केंद्र पहुंच सकते हैं। इससे किसानों को धान विक्रय की तैयारी करने में भी सहूलियत मिल रही है।

ये भी पढ़ें :  बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पिछड़ा वर्ग आयोग को रिकवरी के आदेश देने का अधिकार नहीं

शुद्ध पेयजल और शौचालय सहित आवश्यक सुविधाओं से किसानों को राहत

उदयपुर धान उपार्जन केंद्र में किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। किसान  मूलचंद ने बताया कि केंद्र तक पहुंचने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है। उपार्जन केंद्र में शुद्ध पेयजल और शौचालय सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन व्यवस्थाओं से धान बेचने के लिए आने वाले किसानों को काफी सहूलियत मिल रही है।

धान खरीदी की सुगम व्यवस्था और आर्थिक सहायता से खुश किसान मूलचंद

किसान  मूलचंद ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा धान खरीदी के लिए की गई व्यवस्थाओं से वे काफी संतुष्ट हैं। धान खरीदी के साथ किसानों को मिलने वाली सहायता राशि से भी उन्हें आर्थिक संबल मिल रहा है। उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए ऑनलाइन टोकन व्यवस्था और उपार्जन केंद्रों में बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें :  CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सिर्फ मेरिट लिस्ट में नाम आने से नहीं मिलेगी पंचायत सचिव की नौकरी

धान उपार्जन की प्रक्रिया में डिजिटल तकनीक के उपयोग और खरीदी केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार से किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी हो रही है। तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा किसानों के समय की बचत करने के साथ ही धान विक्रय की प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बना रही है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *