Breaking
26 Nov 2026, Thu

छह विभागों के समन्वय से बनेगी गऊ आधारित एकीकृत कार्ययोजना

पशुपालन, कृषि, उद्यान, वन, आयुष तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के साथ समन्वय कर गो आधारित प्राकृतिक खेती को किया जा रहा प्रोत्साहित

गो सेवा आयोग तैयार करेगा 200 किसान ब्रांड एंबेसडर, खेतों पर ही दूसरे किसानों को देंगे प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण

 

लखनऊ
योगी सरकार उत्तर प्रदेश में गो आधारित प्राकृतिक खेती को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इसे व्यापक जन आंदोलन का स्वरूप देने की तैयारी में है। इसके लिए उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग 200 प्रगतिशील किसानों को ब्रांड एंबेसडर के रूप में तैयार करेगा। ये किसान अपने खेतों पर गो आधारित प्राकृतिक खेती के मॉडल का प्रदर्शन करने के साथ दूसरे किसानों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी देंगे। खास बात यह होगी कि ऐसे किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो स्वयं गोपालन करते हों, उनके खेतों पर बायोगैस संयंत्र स्थापित हों और वे प्राकृतिक खेती को अपना चुके हों। पशुपालन, कृषि, उद्यान, वन, आयुष तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर गऊ आधारित प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक सुझाव और संस्तुतियां भी भेजी गई हैं।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण की बड़ी पहल, 1460 गौधाम होंगे स्थापित

उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के कार्यालय में गुरुवार को आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता और पद्मश्री सम्मानित प्रख्यात प्राकृतिक कृषि विशेषज्ञ डॉ. भारत भूषण त्यागी व अन्य विशेषज्ञों के साथ हुई बैठक में इस दिशा में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मिट्टी की सेहत और उर्वरता, गोवंश की उपयोगिता, बायोगैस, जैविक कृषि उत्पादों के निर्माण और किसानों की आर्थिक आत्मनिर्भरता जैसे विषय प्रमुखता से उठे।

पद्मश्री डॉ. भारत भूषण त्यागी ने कहा कि जिस तरह डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान ने देशव्यापी जनचेतना पैदा की, उसी तर्ज पर प्राकृतिक और रसायनमुक्त खेती को भी जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। असंतुलित रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरता के साथ जल और पर्यावरण की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। ऐसे में किसानों और पशुपालकों की सोच में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण देना जरूरी है।

ये भी पढ़ें :  बरेली के किसानों पर मेहरबान योगी सरकार, भारी छूट पर मिलेंगे 1002 सोलर पंप

उन्होंने कहा कि किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को प्राकृतिक खेती से जुड़े उत्पादन, प्रसंस्करण, प्रमाणीकरण और विपणन की पूरी प्रक्रिया में नेतृत्वकारी भूमिका दी जानी चाहिए। इससे किसानों को अपने उत्पादों का बेहतर मूल्य दिलाने और प्राकृतिक कृषि को आर्थिक रूप से लाभकारी बनाने में मदद मिलेगी।
डॉ. त्यागी ने फसल अवशेषों को जलाने के बजाय खेतों में ही उनका समुचित उपयोग करने पर जोर दिया। इससे मिट्टी में जैविक पदार्थ और कार्बन की मात्रा बढ़ाने के साथ उसकी प्राकृतिक उर्वरता बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने सहफसली पद्धति के तहत विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां उगाने और गो आधारित कृषि पद्धतियों को अपनाने की भी बात कही। इससे खेती को अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनाया जा सकता है।

प्राकृतिक खेती से उत्पादन घटने की भ्रांति दूर करने पर जोर
गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि प्राकृतिक खेती को लेकर यह भ्रांति दूर करना जरूरी है कि इससे कृषि उत्पादन में कमी आती है। प्राकृतिक खेती का उद्देश्य मिट्टी की उर्वरता, पर्यावरण संतुलन और मानव स्वास्थ्य को सुरक्षित रखते हुए खेती की दीर्घकालिक उत्पादकता बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि अब कृषि व्यवस्था को प्रकृति और गोवंश के साथ फिर से जोड़ने का समय आ गया है।

ये भी पढ़ें :  दो साल में MP की सड़कों से खत्म होंगे आवारा मवेशी, विधानसभा में BJP सरकार का दावा

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गो आधारित प्राकृतिक खेती किसानों की आत्मनिर्भरता और गांवों की समृद्धि का मजबूत आधार बन सकती है। आयोग इस दिशा में विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर एकीकृत कार्ययोजना को आगे बढ़ा रहा है।

पशुपालन, ऊर्जा उत्पादन और प्राकृतिक खेती को एक-दूसरे से जोड़कर बनेंगे किसानों के लिए अतिरिक्त आर्थिक अवसर
वीबी-जी राम जी योजना के प्रावधानों और पात्रता के अनुरूप व्यक्तिगत कैटल शेड और बायोगैस संयंत्र जैसी ग्रामीण परिसंपत्तियों के विकास की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं। इससे पशुपालन, ऊर्जा उत्पादन और प्राकृतिक खेती को एक-दूसरे से जोड़कर किसानों के लिए अतिरिक्त आर्थिक अवसर तैयार किए जा सकेंगे। बैठक में राजीव त्यागी, विपिन गोयल और शुभांशु त्यागी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *