मरीन ड्राइव स्थित एप्पल स्टोर से करीब दो करोड़ रुपये के आईफोन और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण चोरी करने के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय कंजर गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में राज झाला (20) और राजेश लोधी (35) शामिल हैं। दोनों मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोंकखुर्द क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों लगातार अपना ठिकाना और लोकेशन बदल रहे थे। पुलिस ने इन्हें देवास से गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी की दो एप्पल वॉच और एक एयरपॉड बरामद किया है। इस मामले में अब तक कुल चार आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस के मुताबिक, एक और दो नवंबर 2026 की दरम्यानी रात मरीन ड्राइव स्थित आई नेक्स्ट इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड के एप्पल स्टोर में चोरी की वारदात हुई थी। चोर दुकान का शटर उठाकर अंदर घुसे और करीब दो करोड़ रुपये कीमत के 173 एप्पल आईफोन, एप्पल वॉच, हेडफोन और एयरपॉड लेकर फरार हो गए थे। आरोपित दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए थे, ताकि पुलिस को घटना से जुड़े फुटेज न मिल सकें।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com