Breaking
26 Nov 2026, Thu

रसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर

रायपुर

 संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में खरसिया नाका रोड और सीतापुर नगर पंचायत में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क निर्माण का काम जोरों पर है। दोनों सड़कों के निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने का काम पूरा कर लिया गया है। सीतापुर में सड़क निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई के लिए आवश्यक अनुमति भी प्राप्त कर ली गई है।

अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र का खरसिया नाका रोड जलजमाव वाला क्षेत्र है। दो किलोमीटर लंबाई के इस सड़क के 300 मीटर हिस्से में डामरीकरण हो गया है। शेष हिस्से में सीसी रोड बनना है, जिसका काम तेजी से जारी है। इस निर्माणाधीन सड़क पर लोगों को धूल और असुविधा से बचाने रोज 6-7 टैंकर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा 40 से ज्यादा अतिक्रमणों को हटाया गया है। इस सड़क के निर्माण का काम अगले तीन महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विभागों के लिए 10 हजार 617 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

सीतापुर नगर पंचायत में भी सड़क का काम द्रुत गति से जारी है। इसके निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई की अनुमति प्राप्त हो गई है। वर्तमान में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। बरसात के बाद अब कार्यों में तेजी लाते हुए इसका निर्माण आगामी छह महीनों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्धारित अवधि में काम पूरा करने के लिए सड़क का निर्माण रात में भी जारी है। इन दोनों सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को सुगम, तेज और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *