Breaking
26 Nov 2026, Thu

PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन

नई दिल्ली
 देश की दिग्गज फिनटेक कंपनी फोनपे (PhonePe IPO) के आईपीओ पर एक बड़ा अपडेट आया है। वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फोनपे (PhonePe) ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) की प्रोसेस फिर से शुरू कर दिया है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले इस मामले की जानकारी रखने वाले बैंकरों ने बताया है कि कंपनी वित्त वर्ष 2027 की चौथी तिमाही (Q4) में लगभग 12-15 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर लिस्ट होने की योजना बना रही है।

सूत्रों ने आगे बताया कि मोबाइल पेमेंट क्षेत्र की यह प्रमुख कंपनी अगले दो हफ्तों में रिवाइज्ड 'ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस' (DRHP) दाखिल कर सकती है। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में जियो-पॉलिटिकल टेंशन और निवेशकों के सेंटिमेंट का हवाला देते हुए IPO प्रोसेस को रोक दिया था।

ये भी पढ़ें :  रेल यात्रियों के लिए राहत! Rail Neer की नई सस्ती कीमतें आज से लागू

उथल-पुथल के बीच अटकलें
खास बात है कि फोनपे आईपीओ को लेकर यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली एक और कंपनी, फ्लिपकार्ट में काफी उथल-पुथल चल रही है। वहां के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति ने एक दशक तक शीर्ष पद पर रहने के बाद इस्तीफा दे दिया है; उनके कार्यकाल ने भारतीय ई-कॉमर्स सेक्टर को एक नई दिशा दी थी। एक सूत्र के अनुसार, फोनपे, मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में नेट प्रॉफिटेबिलिटी हासिल करने में सफल रहा है। इससे कंपनी को पहले की उम्मीदों की तुलना में अधिक वैल्यूएशन पाने में मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़ें :  ‘WhatsApp-ईमेल पर दे रहे तलाक’, SC में ‘Virtual Divorce’ मामले पर 27 अक्टूबर को सुनवाई

सूत्रों ने आगे बताया कि इस पेशकश (ऑफर) के जरिए लगभग 12,000 करोड़ रुपये (1.3 अरब डॉलर) जुटाए जाने की उम्मीद है, जो पूरी तरह से OFS (ऑफर फॉर सेल) के रूप में होगा। दिलचस्प बात यह है कि फोनपे पहले फ्लिपकार्ट ग्रुप का हिस्सा था, जिसे बाद में एक अलग पेमेंट कंपनी के रूप में अलग कर दिया गया। हालांकि, फोनपे ने IPO प्रोसेस या संभावित वैल्यूएशन को लेकर पूछे गए सवालों पर कोई जवाब नहीं दिया है।

ये भी पढ़ें :  असम शोक समारोह में स्नैक्स खाने से 200 लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में किया भर्ती

बैंकर्स ने बताया कि कंपनी का टॉपलाइन 40 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है, जबकि इसका क्रेडिट बिज़नेस साल-दर-साल 100 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *