Breaking
27 Nov 2026, Fri

1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ

 नई दिल्ली

क्या आप भी एसबीआई कार्ड (SBI Card) का इस्तेमाल कर रहे हैं? अगर हां, तो फिर अलर्ट हो जाएं 1 दिसंबर से आपका खर्च बढ़ने वाला है. दरअसल, एसबीआई क्रेडिट कार्ड होल्‍डर्स के लिए बदलाव (SBI Credit Card Rule Change) लागू होने जा रहे हैं. इनकी जानकारी होना जरूरी है, क्योंकि नए बदलाव आपके ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल कॉस्ट में इजाफा कर सकते हैं. आइए इन बदलावों और इनके असर के बारे में जानते हैं…

SBI कार्ड में कहां बदलाव का असर
1st December Rule Change के बारे में विस्तार से बात करें, तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एसबीआई कार्ड की ओर से पहले ही इन बदलावों के बारे में अलर्ट कर दिया गया था और बीते 27 अक्टूबर को शेयर किए गए एक नोटिस के मुताबिक, कुछ ज्यादा कीमत वाले ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल ट्रांजेक्‍शन पर कार्ड होल्डर्स को एक्‍स्‍ट्रा चार्ज देना होगा। 

ये भी पढ़ें :  एसबीआई का बड़ा बदलाव: 15 अगस्त से IMPS ट्रांजैक्शन पर लागू होंगे नए शुल्क

नया चार्ज स्ट्रक्चरएक बिलिंग साइकिल में 30,000 रुपये से ज्‍यादा के ट्रांसपोर्टेशन लेन-देन और 50,000 रुपये से ज्यादा के कुल फ्यूल खर्च पर लागू होगा. यानी SBI Card से जुड़े इन बदलावों का सीधा असर ऐसे कार्ड होल्डर पर पड़ने वाला है, जो अक्सर ट्रांसपोर्टेशन के लिए बड़े पेमेंट करते हैं या फ्यूल पर ज्‍यादा खर्च करते हैं. उन्हें अचानक लगने वाले चार्ज से बचने के लिए अपने ट्रांज़ैक्शन को ट्रैक करना होगा। 

ये भी पढ़ें :  SBI जनकपुर ने SGSP योजना के तहत मृत कर्मचारी के नॉमिनी को दिलाए ₹10 लाख, बैंक ने दी योजना की जानकारी

इससे ज्यादा खर्च, तो 1% शुल्क
दिसंबर महीने की पहली तारीख से लागू होने जा रहे नए नियमों के तहत, SBI Card के जरिए ₹30,000 से ज्‍यादा के हर एलिजिबल ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजैक्शन पर अब 1% का शुल्क देना होगा. ट्रांजैक्शन की पहचान मर्चेंट कैटेगरी कोड (MCCs) 4111, 4784 और 4131 के तहत की जाती है, जो खास ट्रांसपोर्टेशन से जुड़ी सर्विस को कवर करते हैं। 

आसान शब्दों में समझें, तो अगर कोई एसबीआई कार्ड होल्डर ₹35,000 का एलिजिबल ट्रांसपोर्टेशन से जुड़ा पेमेंट करता है, तो उसे ₹350 का एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा. ₹50,000 के ट्रांजैक्शन पर यह फीस ₹500 लगेगी. यहां ध्यान रहे कि ये शुल्क हर इस तरह के ट्रांसपोर्टेशन लेन-देन पर लागू होगा, पूरे बिलिंग साइकिल की कुल ट्रांजैक्शन वैल्यू पर नहीं। 

ये भी पढ़ें :  नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 यात्रियों की मौत के एक पखवाड़े बाद रेल प्रबंधक सुखविंदर सिंह का किया तबादला

पेट्रोल-डीजल पर संभलकर करें खर्च 
अगला बदलाव SBI कार्ड यूज़र्स के लिए पेट्रोल-डीजल पर किए जाने वाले खर्च का है. उन्हें अब फ्यूल खर्च पर बारीक नजर रखनी होगी. क्योंकि एलिजिबल फ्यूल ट्रांजैक्‍शन की कुल वैल्यू ₹50,000 से ज्‍यादा होने पर, एसबीआई कार्ड 1 फीसदी का चार्ज लागू कर रहा है. मतदलब बिलिंग साइकिल के दौरान एलिजिबल फ्यूल ट्रांज़ैक्शन का कुल खर्च अगर ₹55,000 है, तो उस लेन-देन की कॉस्ट पर 1% यानी ₹550 का एक्स्ट्रा चार् लागू होगा। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *