Breaking
27 Nov 2026, Fri

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत आज IOC के सामने रखेगा अपना पक्ष

नई दिल्ली
 ओलंपिक खेलों 2036 की मेजबानी के लिए भारत गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के फ्यूचर होस्ट कमीशन (भावी मेजबान चयन आयोग) के समक्ष ऑनलाइन अपना दावा पेश करेगा, जहां उसे छह अन्य देशों से टक्कर मिलेगी। भारत इस दौरान वैश्विक खेल आयोजनों के सफल संचालन के अपने समृद्ध अनुभव और हाल के वर्षों में विकसित आधुनिक खेल बुनियादी ढांचे के दम पर अंतरराष्ट्रीय संस्था को प्रभावित करने का प्रयास करेगा।

भारत को ओलंपिक की मेजबानी के लिए जर्मनी, हंगरी, कतर, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका और तुर्किये से चुनौती मिल रही है। इस तरह कुल सात देश 2036 ओलंपिक की मेजबानी की दावेदारी पेश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  एमपी में कांग्रेस को भारी पड़ेगी भीतरघात, कैलाश विजयवर्गीय बोले- तीसरी राज्यसभा सीट भी BJP के खाते में जाएगी

भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करेंगे खेल मंत्री मनसुख मांडविया
भारतीय दल का प्रतिनिधित्व केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, खेल सचिव हरि रंजन राव, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की निवर्तमान अध्यक्ष पीटी उषा, आइओए एथलीट आयोग की प्रमुख एवं दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, गुजरात के खेल मंत्री हर्ष सांघवी और आइओए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रघुराम अय्यर सहित अन्य अधिकारी करेंगे।

अहमदाबाद भी है संभावित मेजबान
इस प्रस्तुति में भारत के पूर्व रिकॉर्ड के साथ-साथ अहमदाबाद की तैयारियों को भी प्रमुखता दी जाएगी। संभावित मेजबान शहर अहमदाबाद को वर्ष 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी पहले ही मिल चुकी है। ऐसे में 2036 ओलंपिक के आयोजन तक यहां बड़े पैमाने पर आधुनिक खेल सुविधाएं और बुनियादी ढांचा पूरी तरह विकसित हो जाने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें :  DU के नए PG History सिलेबस से दिल्ली सल्तनत का पेपर बाहर, कई और विषय भी हटे

द्विवार्षिक विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेलों की भी मेजबानी
इसके अलावा गुजरात का यह शहर वर्ष 2029 में द्विवार्षिक विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेलों की भी मेजबानी करेगा। भारत ने जनवरी 2025 से जून 2026 के बीच 15 से अधिक शहरों में 36 अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है। इसके अलावा वर्ष 2027 और 2028 में होने वाली 19 अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी के अधिकार भी भारत हासिल कर चुका है।

ये भी पढ़ें :  Harry Brook ने की Jasprit Bumrah की जमकर तारीफ, बोले– इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

मामले से जुड़े एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि हमारी जानकारी के मुताबिक, अब तक केवल तुर्किये ने आईओसी के समक्ष अपनी प्रस्तुति दी है। हमारा जोर देश की बढ़ती क्षमताओं, नवनिर्मित बुनियादी ढांचे और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी के पिछले रिकार्ड को सामने रखने पर होगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *