Breaking
27 Nov 2026, Fri

यूपी में अडानी समूह करेगा 2 परमाणु बिजलीघर स्थापित, 1.80 लाख करोड़ के निवेश का प्रस्ताव

 लखनऊ
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा, रक्षा उत्पादन और औद्योगिक क्षेत्र में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। अडानी समूह ने प्रदेश सरकार को दो परमाणु बिजलीघर स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा है। दोनों परियोजनाओं पर करीब 1.80 लाख करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान है।

इसके अलावा कोल गैसीफिकेशन परियोजना के लिए करीब एक लाख करोड़ रुपये निवेश के निवेश की योजना है। अडानी समूह की इन परियोजनाओं से प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार के रास्ते खुलेंगे।

ये भी पढ़ें :  एलन मस्क की संपत्ति में गिरावट, फिर भी ट्रिलियन क्लब में बरकरार

लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और दीक्षा समारोह में शामिल होने लखनऊ पहुंचे समूह के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट आनंद सिंह बिसेन ने बताया कि न्यूक्लियर पावर प्लांट स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।

एक परमाणु संयंत्र पर लगभग 90 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। समूह ने सरकार से उपयुक्त जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके लिए पानी की उपलब्धता वाला स्थान प्राथमिकता में रहेगा।

ये भी पढ़ें :  यूपी की योगी सरकार उत्तर प्रदेश का पहला सेमी कंडक्टर पार्क स्थापित करने जा रही है, मिलेगी बड़ी सौगात

कानपुर में तीन हजार करोड़ का प्रोपेलेंट प्लांट लगाने की तैयारी
रक्षा उत्पादन क्षेत्र में कानपुर में गोला-बारूद निर्माण इकाई का विस्तार किया जाएगा। समूह करीब तीन हजार करोड़ रुपये के निवेश से प्रोपेलेंट निर्माण संयंत्र स्थापित करने की तैयारी में है। इसमें विभिन्न श्रेणियों के रक्षा उत्पादों के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रोपेलेंट का उत्पादन किया जाएगा।

कानपुर में पहले से स्थापित गोला-बारूद संयंत्र में छोटे हथियारों के लिए गोलियां बनाई जा रही हैं, जबकि मध्यम और लंबी दूरी की श्रेणियों के उत्पादन की तैयारी भी चल रही है। समूह की एक लाख करोड़ रुपये की प्रस्तावित कोल गैसीफिकेशन परियोजना भी प्रदेश के लिए बड़ा निवेश साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें :  धर्मांतरण के लिए विदेशी फंडिंग का मामला, छांगुर के खिलाफ ATS ने दर्ज की चार्जशीट

इसके जरिये कोयले से ईंधन, अमोनिया, नाइट्रोजन और उर्वरक जैसे उत्पाद तैयार किए जाएंगे। आनंद सिंह का दावा है कि इससे आयात पर निर्भरता कम करने और देश में ही जरूरी औद्योगिक उत्पाद बनाने में मदद मिलेगी।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *