छत्तीसगढ़-रायगढ़ के अस्पताल में आत्महत्या का प्रयास, सुरक्षाकर्मियों ने मरीज को मशक्कत कर उतारा

रायगढ़.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के ओडिसा मार्ग में स्थित गुरू घासीदास मेडिकल कालेज अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। जब अस्पताल के तीसरी मंजिले में भर्ती एक मरीज ने कुदकर आत्महत्या कर प्रयास किया। मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ओडिसा मार्ग में स्थित गुरू घासीदास मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा मचाया।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-रायगढ़ में हाथी के हमले में एक की मौत, डर के साये में गुजरी ग्रामीणों की रात

बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नही है जिसकी वजह से परिजनों के द्वारा उसे यहां भर्ती कराया गया है।
इस दौरान युवक ने शुक्रवार की दोपहर तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन गनीगत रही कि वह बीच में अटक गया जिसके बाद वह किसी तरह पहली मंजिल में पहुंचा और यहां भी उसने उत्पात मचाते हुए कांच की खिड़की को तोडकर आत्महत्या करने की कोशिश करता।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-रायगढ़ के बांध में हाथियों ने अपने बच्चों के साथ की मौज-मस्ती, ड्रोन कैमरे से बनाया वीडियो

आधे घंटे बाद उतारा गया नीचे
युवक को हंगामा करते मौके पर मौजूद अस्पताल के सुरक्षा प्रहरी और अन्य लोग देखते रहे और इस दौरान कई लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। करीब आधे घंटे बाद मेडिकल कालेज अस्पताल के गार्डो ने साहस दिखाते हुए उपर चढ़कर युवक को पकड़कर नीचे उतारा तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें :  बड़ी खबर : विधायक शैलेष पांडेय को कांग्रेस नेतृत्व ने दी बड़ी जिम्मेदारी, त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में चार विधानसभाओं के लिए बनाए गए पर्यवेक्षक…..

पुलिस पहुंची अस्पताल
मामले की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस भी मौके पर पहंुचकर परिजनों से पूछताछ कर रही है। परिजनों के अलावा युवक से पूछताछ के बाद ही इस बात का पता चल सकेगा कि युवक ने आखिरकार यह आत्मघाती कदम क्यों उठा रहा था।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment