आज मंदसौर बंद, बछड़े का कटा सिर मिलने और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर विरोध प्रदर्शन

मंदसौर
मंदसौर शहर के जीवागंज क्षेत्र में बछड़े का कटा सिर मिलने के मामले में आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में सर्व हिंदू समाज, विहिप और ओर बजरंग दल ने शनिवार को मंदसौर बंद रखा। सुबह से ही रैली निकालकर कार्यकर्ता शहर में घूमकर दुकानें बंद कराते रहे।

ये भी पढ़ें :  खंभों पर गणेश जी की आकृतियां, दीवारों पर ‘ॐ नमः शिवाय’... भोजशाला की ग्राउंड रिपोर्ट में कई अहम खुलासे

उल्लेखनीय है कि 5 फरवरी को 3 बजे जीवागंज में गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने के बाद हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने नयापुरा रोड पर कुछ देर चक्काजाम कर दिया था।
आज बंद की दी थी चेतावनी

इस दौरान पुलिस अधिकारियों व हिंदू संगठन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी भी हुई थी। बाद में सभी रैली के रुप में घंटाघर पर शहर कोतवाली पहुंचे व ज्ञापन सौपा। जिसमे चेतावनी दी गई कि जल्द ही आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो 7 फरवरी को मंदसौर बंद करेंगे।

ये भी पढ़ें :  संघर्ष विराम की खबर से बाजारों में जोश, रुपया मजबूत, शेयर बाजार में जोरदार उछाल

इसके बाद 8 फरवरी को राजमार्ग को बंद करेंगे। पुलिस ने अभी जीवागंज वाले मामले में आरोपित को नहीं पकड़ा है। इसके चलते शनिवार सुबह से ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शहर में घूमकर बंद कराते रहे।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment