विराट को 10 बार आउट कर चुके इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने लिया संन्यास

लंदन
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया। इस टीम में दिग्गज ऑलराउंडर मोइन अली को जगह नहीं मिली। एक तरह से उनकी अनदेखी हुई और इसी वजह से ऑलराउंडर मोइन अली ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला किया है। करीब एक दशक तक वे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहे। आखिरी मैच उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेला था।

डेली मेल को दिए इंटरव्यू में मोइन अली हा, "मैं 37 साल का हूं और इस महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए मुझे नहीं चुना गया। मैंने इंग्लैंड के लिए काफी क्रिकेट खेला है। अब अगली पीढ़ी के लिए समय आ गया है, जिसके बारे में मुझे बताया भी गया। मुझे लगा कि यह सही समय है। मैंने अपना काम फिनिश कर दिया है।"

ये भी पढ़ें :  ‘आप फुटबॉल को दिल से समझते थे’ — जाबी अलोंसो के लिए एम्बाप्पे का भावुक पोस्ट

उन्होंने आगे कहा, “मुझे बहुत गर्व है। जब आप पहली बार इंग्लैंड के लिए खेलते हैं, तो आपको नहीं पता होता कि आप कितने मैच खेलने जा रहे हैं। इसलिए लगभग 300 मैच खेलना अद्भुत है। मेरे शुरुआती कुछ साल टेस्ट क्रिकेट के टीम के इर्द-गिर्द ही गुजरे। एक बार जब (इयोन) मोर्गन ने वनडे टीम की कमान संभाली तो ज्यादा मौके मिले, लेकिन टेस्ट क्रिकेट ही असली क्रिकेट था, जहां कम मौके मिले।”

ये भी पढ़ें :  न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की T20 और वनडे टीम का ऐलान, रोमांचक होगी सीरीज

2014 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले मोइन अली ने करीब एक दशक में एक ऑलराउंडर के तौर पर 68 टेस्ट, 138 वनडे और 92 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। उन्होंने सभी प्रारूपों में इंग्लैंड के लिए 6678 रन बनाए, जिसमें आठ शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं, जबकि 366 विकेट उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में चटकाए। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच गुयाना में टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच रहा, जिसमें इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें :  NEET UG 2026 से पहले कोटा में छात्र की आत्महत्या, हॉस्टल में कूदकर दी जान

मोइन अली ने कहा, "लोग भूल जाते हैं कि आप मैचों में क्या प्रभाव डालते हैं। हो सकता है कि यह केवल 20 या 30 रन ही रहे हों, लेकिन यह बहुत महत्वपूर्ण 20 या 30 रन थे। मेरे लिए यह इम्पैक्ट डालने के बारे में था। मुझे पता है कि मैं मैदान पर और मैदान के बाहर टीम के लिए क्या लेकर आता हूं। जब तक मुझे लगता था कि लोगों को मेरा गेम देखकर मजा आ रहा है, चाहे मैंने अच्छा प्रदर्शन किया हो या नहीं, मैं इससे खुश था।"

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment