हॉकी प्रो लीग में भारत की शर्मनाक हार, अर्जेंटीना ने 8-0 से किया क्लीन स्वीप

राउरकेला
भारत को बृहस्पतिवार को यहां एफआईएच पुरुष प्रो लीग के राउरकेला चरण में अर्जेंटीना से 0-8 से हार का सामना करना पड़ा। अर्जेंटीना के लिए टॉमस डोमेने ने चार गोल दागे। डोमेन (15, 20, 26, 60वें मिनट) के अलावा टॉमस रुइज (14वें मिनट), लुसियो मेंडेज (22वें मिनट), इग्नासियो इबारा (25वें मिनट) और निकोलस डेला टोरे (30वें मिनट) ने भी गोल किए।

ये भी पढ़ें :  साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया : टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का तोहफा, क्वेना मफाका-डेवाल्ड ब्रेविस वनडे टीम में शामिल

भारत ने शुरुआत में बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर तक दबदबे के बाद उन्होंने पहले क्वार्टर के अंत में पेनल्टी स्ट्रोक मिलने पर बढ़त लेने का सुनहरा मौका गंवा दिया। हरमनप्रीत सिंह के प्रयास को अर्जेंटीना के गोलकीपर ने रोक दिया।

अर्जेंटीना ने तुरंत गोल दाग दिया। रुइज ने अपनी टीम को बढ़त दिला दी। मेहमान टीम ने जल्द ही अपनी बढ़त दोगुनी कर ली जब डोमेने ने सूरज करकेरा को छकाते हुए अपनी टीम को शुरुआती क्वार्टर में 2-0 की बढ़त दिला दी।

ये भी पढ़ें :  राष्ट्रीय खेल: कर्नाटक का राफ्टिंग में दबदबा, महिला और मिश्रित श्रेणियों में भी जीते गोल्ड

भारत ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत अच्छी की जिसमें शिलानंद लाकड़ा और हरमनप्रीत सिंह को पेनल्टी कॉर्नर मिले। हालांकि वे गोल नहीं कर पाए।

अर्जेंटीना ने दबाव बनाना जारी रखा। डोमेने ने बढ़त को तीन गुना कर दिया और मेंडेज ने जल्द ही चौथा गोल कर दिया। इबारा पांचवां गोल किया जबकि डोमेने ने जल्द ही अपनी हैट्रिक पूरी की। निकोलस डेला टोरे के गोल से अर्जेंटीना पहले हाफ में 7-0 से बढ़त बनाए था। भारत ने कुछ मौके बनाए लेकिन गोल नहीं हुआ। फिर अर्जेंटीना ने डोमेने के गोल से शानदार जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें :  अल्काराज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता, सचिन तेंदुलकर ने तारीफों से किया स्वागत

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment