T20 World Cup 2026 में बड़ा उलटफेर: ऑस्‍ट्रेलिया बाहर, जिम्‍बाब्‍वे सुपर-8 में; IRE vs ZIM मैच बारिश से रद्द

नई दिल्ली
टी20 विश्‍व कप 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। ऑस्‍ट्रेलिया सुपर-8 से बाहर हो गई है, वहीं जिम्‍बाब्‍वे ने अगले दौर में जगह बना ली है। मंगलवार को आयरलैंड और जिम्‍बाब्‍वे का मैच बारिश में धुल गया। ऐसे में दोनों ही टीमों को 1-1 अंक दिया है। जिम्‍बाब्‍वे पहले ही अपने 2 मैच जीत चुकी थी, ऐसे में टीम के 5 अंक हो गए। दूसरी ओर ऑस्‍ट्रेलिया को अपने पिछले 3 मैच में 1 ही जीत मिली थी।

विश्‍व कप में ऑस्‍ट्रेलिया का सफर
ऑस्‍ट्रेलिया ने जीत के साथ टी20 विश्‍व कप 2026 का आगाज किया था। अपने पहले मैच में कंगारू टीम ने आयरलैंड को 67 रन से मात दी। हालांकि, इसके बाद ऑस्‍ट्रेलिया को बैक टू बैक हार मिली। जिम्‍बाब्‍वे ने ऑस्‍ट्रेलिया को 23 रन से रौंद दिया। सोमवार को श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को 8 विकेट से धूल चटाई। इसके बाद ऑस्‍ट्रेलिया की सुपर-8 की उम्‍मीदों को झटका लगा। वह सुपर-8 में जगह बनाने के लिए अन्‍य टीम के रिजल्‍ट पर निर्भर थे।

ये भी पढ़ें :  भारत 2050 तक बनेगा सोलर एनर्जी का वैश्विक केंद्र — राष्ट्रपति मुर्मू ने बताई भविष्य की ऊर्जा दिशा

जिम्‍बाब्‍वे पर निर्भर थी ऑस्‍ट्रेलिया
ऑस्‍ट्रेलिया को अगर सुपर-8 में जगह बनानी थी तो इसके लिए जरूरी था कि जिम्‍बाब्‍वे अपने दोनों मैच हार जाए। इससे टीम के 4 अंक ही रहते। वहीं कंगारू टीम अपने आखिरी ग्रुप मैच में ओमान को बड़े अंत से हराकर सुपर-8 में जा सकती थी। टी20 विश्‍व कप 2026 में जिम्‍बाब्‍वे के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने अब तक हार का मुंह नहीं देखा है। सबसे पहले जिम्‍बाब्‍वे को ओमान को 8 विकेट से करारी शिकस्‍त दी। इसके बाद सिकंदर रजा की कप्‍तानी वाली टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर सभी को चौंका दिया।

ये भी पढ़ें :  IND vs AUS 2nd T20: मेलबर्न में सूर्या की चमक से बढ़े टीम इंडिया के हौसले!

सुपर-8 में इन टीमों से भिड़ेगा भारत
ऑस्‍ट्रेलिया के बाहर होते ही यह भी तय हो गया कि इंडिया सुपर-8 में किस-किस टीम से टकरागी। 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। इसके बाद 26 फरवरी को सूर्या एंड कंपनी जिम्‍बाब्‍वे से भिड़ेगी। यह मैच चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में होगा। सुपर -8 के आखिरी मैच में मैन इन ब्‍ल्‍यू का सामना वेस्‍टइंडीज से होगा। यह भिड़ंत कोलकाता के ईडन गार्डंस में होगी।

ये भी पढ़ें :  एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 में लगभग 40 हज़ार करोड़ के निवेश हुए प्राप्त: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment