भोपाल मेट्रो के 2 रूट को मिलेगा बजट, पिछले बजट में मिली 41 सड़कें; इस बार भी उम्मीदें बनी हुईं

भोपाल
भोपाल में मेट्रो के 2 रूट पर काम चल रहा है। ऑरेंज लाइन के फेज-2 का रूट सुभाषनगर से करोंद के बीच है, जबकि ब्लू लाइन भदभदा से रत्नागिरी तक गुजरेगी। इन दोनों रूट के लिए बजट का प्रावधान हो सकता है। पिछले बजट में भोपाल को 425 करोड़ रुपए मिले थे।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव से फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने की सौजन्य भेंट

बजट से कई सड़कों के निर्माण को लेकर भी बजट मिलने की उम्मीद है। पिछली बार 41 सड़कें और 3 फ्लाईओवर मंजूर किए गए थे। वहीं, शहर के लगभग हर इलाके और ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के निर्माण के लिए टोकन राशि बजट में रखी गई थी। इनकी अनुमानित लागत 447.21 करोड़ रुपए थी।

ये भी पढ़ें :  अगले 14 घंटों में बिगड़ेगा मौसम, IMD ने 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

पिछले बजट में शैतान सिंह तिराहे से कोलार मेन रोड को जोड़ने वाली सड़क और बावड़िया के प्रस्तावित नए आरओबी की एप्रोच रोड बनाने का प्रावधान था। हालांकि, एक साल में यह काम नहीं हो सका है।

बजट से भोपाल में खेल और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों को लेकर भी उम्मीदें हैं। पिछले बजटों में इन दोनों ही विभागों को लेकर बजट मिला था।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment