नेपाल में मस्जिद के सामने संगीत विवाद ने लिया हिंसक रूप, पथराव-आगजनी के बाद कई इलाकों में कर्फ्यू

काठमांडू
नेपाल के मधेश प्रांत स्थित Rautahat District में प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। जिला मुख्यालय गौर समेत कई इलाकों में शनिवार दोपहर 1 बजे से अगली सूचना तक आवाजाही और सार्वजनिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। मुख्य जिला अधिकारी दिनेश सागर भुसाल के अनुसार, जिला सुरक्षा समिति के निर्णय के बाद यह कदम उठाया गया।

ये भी पढ़ें :  Korba News: पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर गांववालों संग नेशनल हाइवे में बैठे धरने पर, बिना मुआवजा दिए घर और दुकानें तोड़े जाने का विरोध

क्या है मामला?
दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद यह कर्फ्यू लगाया गया।  घटना गुरुवार शाम गौर नगरपालिका के सपगधा इलाके में हुई। आरोप है कि एक समुदाय के लोगों ने मस्जिद के सामने से गुजर रहे शादी जुलूस में बज रहे संगीत का विरोध किया, जिसके बाद तनाव बढ़ गया। शुक्रवार शाम दोनों पक्षों के बीच छह बिंदुओं पर सहमति बनी थी, लेकिन शनिवार सुबह फिर पथराव शुरू हो गया। झड़प के दौरान एक वाहन में आग लगा दी गई।

ये भी पढ़ें :  वेतन विसंगति समेत कई मांगों को लेकर सौंपा संगठन ने ज्ञापन, मांग पूरी नहीं हुई तो 19 अप्रैल से आंदोलन

इस बारे में The Kathmandu Post ने भी रिपोर्ट प्रकाशित की है।इस हिंसा में कम से कम आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। हालात को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में दंगा नियंत्रण पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

ये भी पढ़ें :  राज्य नीति आयोग ने जारी की जिला प्रगति रिपोर्ट 2024 : सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी उपलब्धि, CM साय बोले - सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित

 

Share

Leave a Comment