शख्स ने ऑनलाइन मंगवाई अंडरवियर, पैकेट देखकर हैरान रह गया शख्स; पैंटी पहनकर खिंचाई फोटो

शिमला
ऑनलाइन खरीदारी में कई बार ऐसा धोखा हो जाता है कि इंसान खुद को ठगा हुआ महसूस करता है। ऐसा ही हिमाचल प्रदेश के एक शख्स के साथ हुआ। उसने ब्लिंकिट से मेन अंडरवियर का ऑर्डर किया था। जब उसका कुरियर पहुंचा तो वह हैरान रह गया। उसमें जॉकी मेन्स अंडरवियर की जगह लेडीज पैंटी थी। उसने सोचा कि इसे वापस करके वह पैसे रिफंड करवा लेगा। हालांकि वह ऐसा भी नहीं कर पाया। इसके बाद उसने सोशल मीडिया का सहारा लिया।

ये भी पढ़ें :  कश्मीर घाटी में जनवरी माह में ट्रेन परिचालन शुरू करने के लिए रेलवे ने पूरी तरह से कसी कमर, तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ये क्या बकवास है? मैंने जॉकी का मेल अंडरवियर ऑर्डर किया था और मुझे यह मिला है। अब यह कैसे वापस करूं? मैंने हेल्पसेंटर में भी रिपोर्ट की लेकिन अब तक ना तो ऑर्डर वापस लिया गया और ना ही पैसे रिफंड किए गए। प्रियेश नाम के शख्स ने दो तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

प्रियांश ने बाद में कहा कि कंपनी ने रिफंड करने से इनकार कर दिया है। इसलिए मैंने समझौता कर लिया। ऐसे में उसने दो तस्वीरें फिर शेयर कीं। एक में देखा जा सकता है कि पैकेट में एक पैंटी नहीं है। दूसरी तस्वीर में शख्स ने पैंटी पहनी हुई है। प्रियांश की इस पोस्ट को लोगों ने हाथों-हाथ लिया और लाखों लोगों ने देख। लोगों ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया भी दी।

ये भी पढ़ें :  असम में 11वीं क्लास की परीक्षाएं रद्द, बिना पास हुए 12वीं में जाएंगे छात्र?

एक यूजर ने कहा, ब्लिंकिट, आखिर इतनी भी क्या जल्दी है। दूसरे यूजर ने कहा, इसका रिटर्न प्रॉसेस बहुत ही खऱाब है। कस्टमर केयर से जल्दी बात ही नहीं हो पाती। यह ऑटोमेटेड है और इसमें कई विकल्प ही नहीं हैं। एक अन्य यूजर ने मजाक बनाया और कहा, ब्लिंकिट लास्ट मिनट वाला ऐप है। जो डिलिवर हो गया उसका इस्तेमाल करना ही आखिरी विकल्प है। एक यूजर ने कहा, इसे वी शेप अंडरवियर मानकर आंख बंद करके पहन लो।

Share

Leave a Comment