एमपी ट्रांसको का कमाल: 23 साल पुराने पावर ट्रांसफार्मर को रिकंडीशनिंग कर किया पुनर्स्थापित

भोपाल
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने आगामी रबी सीजन में बढ़ने वाली विद्युत मांग के मद्देनजर सागर जिले के 132/33 केवी सब स्टेशन राहतगढ़ में अतिरिक्त 40 एमवीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया है। साथ ही सब स्टेशन की कुल स्थापित क्षमता 40 एमवीए से बढ़कर 80 एमवीए हो गई है।

पहले एक, अब दो ट्रांसफार्मर उपलब्ध
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बताया कि राहतगढ़ सब स्टेशन में पहले 40 एमवीए क्षमता का एक ही पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित था। अतिरिक्त ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से अब यहां दो पॉवर ट्रांसफार्मर उपलब्ध हैं। इससे सब स्टेशन की कुल क्षमता दोगुनी होने के साथ विद्युत पारेषण व्यवस्था को अतिरिक्त क्षमता और संचालन के लिए एक वैकल्पिक व्यवस्था मिली है। किसी एक ट्रांसफार्मर के रखरखाव या तकनीकी समस्या की स्थिति में दूसरे ट्रांसफार्मर की उपलब्धता से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के प्रबंधन में सुविधा होगी। यह व्यवस्था आगामी रबी सीजन में बढ़ने वाली विद्युत मांग को पूरा करने में भी सहायक होगी।

ये भी पढ़ें :  इंदौर में जल्द शुरू होगी केबल कार सेवा, 737 करोड़ का प्रस्ताव दिल्ली भेजा गया

ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने करीब 23 वर्ष पुराने पॉवर ट्रांसफार्मर की इन-हाउस रिकंडीशनिंग कर उसे पुनर्स्थापित करने के एमपी ट्रांसको के अभियंताओं एवं तकनीकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुराने ट्रांसफार्मर की तकनीकी जांच, आवश्यक सुधार एवं रिकंडीशनिंग कर उसे पुनः उपयोग में लाना कंपनी के अभियंताओं के तकनीकी कौशल और अनुभव को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश के जंगलों में धधकती आग, हर दिन 60 जगह जल रही है, अमरकंटक के बाद इन शहरों पर बढ़ा खतरा

23 वर्ष पुराने ट्रांसफार्मर की इन-हाउस रिकंडीशनिंग
एमपी ट्रांसको के मुख्य अभियंता टेस्टिंग श्री एम वाय मंसूरी के अनुसार राहतगढ़ में स्थापित किया गया 40 एमवीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर लगभग 23 वर्ष पुराना है। इससे पहले यह ट्रांसफार्मर मनसकरा, जबलपुर और अमरपाटन, मैहर में अपनी उपयोगी सेवाएं दे चुका है। एमपी ट्रांसको ने इस ट्रांसफार्मर की रिकंडीशनिंग अपने स्तर पर कराई। इस प्रक्रिया में ट्रांसफार्मर की गास्केट बदलने, विभिन्न स्थानों से होने वाले तेल के रिसाव को दूर करने तथा निर्धारित तकनीकी प्रक्रिया के अनुसार ट्रांसफार्मर का वैक्यूम करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए। ट्रांसफार्मर का इंसुलेटिंग ऑयल बदलने के साथ तेल एवं इंसुलेशन से संबंधित आवश्यक तकनीकी मानकों की जांच भी की गई।

ये भी पढ़ें :  भोपाल-बीना-इटारसी रूट पर रफ्तार का नया दौर, 9 सुरंगों और 39 बड़े पुलों से गुजरेंगी ट्रेनें

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment