अमेरिका से टकराव के बीच ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जानिए कितनी है इसकी रेंज और ताकत

वाशिंगटन
अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने एक नई बैलिस्टिक मिसाइल लांच की है। यह सतह से सतह पर मार करने वाली चौथी पीढ़ी की मिसाइल है। इस नई मिसाइल का नाम खैबर है और इसकी रेंज 2000 किमी है। ईरान ने इसे एक बेहद सीक्रेट जगह पर लांच किया है। बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध का खतरा लगातार बना हुआ है। गुरुवार को दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की परमाणु वार्ता हो रही है। बता दें कि अमेरिका लगातार ईरान के खिलाफ युद्ध की तैयारी में जुटा हुआ है। वह लगातार ईरान की समुद्री सीमा पर अपना युद्ध बेड़ा मजबूत करने में जुटा है।

ये भी पढ़ें :  न्यायधानी में डिप्टी CM विजय शर्मा टटोलेंगे ‘नस’…लेंगे बड़ी बैठक, DGP ACS रहेंगे मौज़ूद

इस बीच स्विट्जरलैंड के जेनेवा में ओमान की मध्यस्थता के तहत ईरान और अमेरिका के बीच अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता का तीसरा दौर गुरुवार को शुरू हो गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य जमावड़े के कारण दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है।

ये भी पढ़ें :  हॉर्मुज पर ईरान की पकड़ कमजोर? 80% जहाजों ने अपनाया ओमान वाला समुद्री रास्ता

 

Share

Leave a Comment