फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों का तूफान, न्यूजीलैंड को मिला 256 रनों का बड़ा लक्ष्य

अहमदाबाद 

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय ओपनर्स ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के धागे खोल दिए। पावरप्ले में ही अभिषेक शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। वहीं, भारतीय टीम ने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 92 रन बनाए। बाद में संजू सैमसन और ईशान किशन के बल्ले से अर्धशतक आए। शिवम दुबे ने आखिरी ओवर में 24 रन बटोरे और कुल 255 रन 5 विकेट खोकर भारत ने बनाए। अब न्यूजीलैंड को 256 रनों का टारगेट मिला है।

ये भी पढ़ें :  शुभमन गिल के क्रिकेट करियर के नए चैप्टर का आगाज होने जा रहा, जाने पंजाब की मिट्टी से भारतीय क्रिकेट के शिखर तक

पावरप्ले में भारत का प्रदर्शन

भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। संजू ने मैट हेनरी के पहले ओवर में छक्का लगाया। इस ओवर में सात रन बने। हालांकि, अगले 5 ओवर में 85 रन इस जोड़ी ने जोड़े और 92 रन बिना किसी नुकसान के भारत ने बनाए।

ये भी पढ़ें :  टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट राउंड 8: प्रज्ञानानंद और गुकेश के बीच मुकाबला ड्रॉ

भारत की पारी

अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 21 गेंदों में 52 रन बनाकर वे आउट हो गए। हालांकि, भारत को तब तक दमदार शुरुआत मिल चुकी थी। संजू सैमसन ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो इस टी20 विश्व कप में उनका लगातार तीसरा अर्धशतक है। संजू फिर से 89 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। ईशान किशन ने 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन वे 54 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। सूर्या का खाता नहीं खुला और हार्दिक ने सिर्फ 18 रन बनाए। शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन बनाए।

ये भी पढ़ें :  वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मे मैचों की ट्रिपल सेंचुरी से विराट कोहली अब एक कदम दूर

 शिवम ने आखिरी ओवर को बनाया निशाना

एक ओवर में तीन विकेट झटककर भारत के 250 प्लस के लक्ष्य को थोड़ा सा झटका देने वाले जेम्स नीशम के आखिरी ओवर में 24 रन शिवम दुबे ने बटोरे, जिसमें तीन चौके और दो छक्के जड़े। भारत ने 255 रन न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए हैं। 5 ही विकेट भारत ने खोए।

Share

Leave a Comment