₹10,999 में लॉन्च हुआ POCO C85x 5G: 6300mAh बैटरी वाला बजट फोन, जानें खरीदना सही रहेगा या नहीं

नई दिल्ली

POCO C85x 5G स्‍मार्टफोन को भारत में 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्‍च कर दिया गया है। 6300mAh बैटरी वाले इस फोन में कई अच्‍छे और कुछ एवरेज फीचर्स दिए गए हैं। यूनिसॉक का प्रोसेसर इस फोन में है जो मीड‍ियाटेक और क्‍वॉलकॉम पसंद करने वालों को चुभ सकता है। हालांकि 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट, एंड्रॉयड 16 ओएस और 5जी कनेक्‍ट‍िविटी लोगों को लुभा सकती है। जिन्‍हें 4G स्‍मार्टफोन से 5G में स्‍व‍िच करना है, उनके लिए यह एक विकल्‍प बन सकता है।

ये भी पढ़ें :  5 जुलाई 2026 राशिफल: रविवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा? जानें किस्मत, करियर और सफलता का हाल

POCO C85x 5G के प्राइस
इस फोन की कीमत 4GB+64GB मॉडल के ल‍िए 10999 रुपये है। वहीं, 4GB+128GB मॉडल के दाम 11999 रुपये रखे गए हैं। यह ब्‍लैक, गोल्‍ड और ग्रीन कलर्स में आता है। इसे 14 मार्च से फ्लिपकार्ट पर ल‍िया जा सकेगा।

POCO C85x 5G को क्‍याें खरीदें
POCO C85x 5G को जिस प्राइस रेंज में लाया गया है, यह 5जी फोन चाहने वालों की सभी प्रमुख जरूरतें पूरी करेगा। बड़ा डिस्‍प्‍ले और बड़ी बैटरी इस फोन के पॉजिट‍िव पॉइंट्स हैं। कैमरा बेसिक हैं, लेकिन ठीकठाक फोटो निकाल लेंगे। 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट के साथ एचडी कंटेंट देखने के लिए भी फोन ठीक नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें :  AC में नहीं आ रही ठंडक? ये 5 संकेत बताते हैं गैस कम हो गई है

POCO C85x 5G को क्‍याें ना खरीदें
अगर आपके पास पहले से 5जी स्‍मार्टफोन है और उसे अपग्रेड करने के बारे में सोच रहे हैं, बजट भी पर्याप्‍त है तो यह फोन आपके लिए नहीं है। कैमरा के शौकीनों को भी इस फोन में काफी कुछ नहीं मिलेगा। परफॉर्मेंस देखने वालों को याद रखना होगा कि चिपसेट मीडि‍याटेक या क्‍वाॅलकॉम का नहीं है। यह फोन व‍िशेष रूप से उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्‍प बन सकता है, जिन्‍हें 4G स्‍मार्टफोन से 5G स्‍मार्टफोन में स्‍व‍िच करना है।

ये भी पढ़ें :  बिग बॉस 18 : रजत दलाल और कशिश कपूर में बहस, रजत ने बहन से जुड़ा किस्सा सुनाया

 

Share

Leave a Comment