जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस के AC कोच में टप -टप टपका पानी

 जबलपुर

जबलपुर से निजामुद्दीन जा रही ट्रेन जबलपुर-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस (22181) की छत से पानी टपकने का वीडियो वायरल हुआ है. सूचना पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन को अटेंड किया गया तब तक पानी टपकना बंद हो गया था. झांसी में अटेंड करने के बाद ट्रेन को अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया.

ये भी पढ़ें :  जेल में बंद तहसीलदार को बड़ा झटका, अमिता सिंह तोमर को किया गया सस्पेंड, आदेश जारी

 रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि रात्रि में ट्रेन क्रमांक 22181 जबलपुर-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस के कोच नंबर M-3 में सफर कर रहे यात्रियों ने शिकायत दर्ज कराई कि ट्रेन की छत से पानी टपक रहा है. यात्रियों ने इसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

ये भी पढ़ें :  LPG किल्लत की आशंका में IRCTC का अलर्ट: ट्रेनों में इंडक्शन और रेडी-टू-ईट फूड की वैकल्पिक व्यवस्था, WCR में 25 क्लस्टर किचन संचालित

सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी झांसी स्टेशन में प्लेटफॉर्म पर पहुंच गए. इसके बाद जैसे ही ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन पहुंची और अधिकारी-कर्मचारियों ने ट्रेन को अटेंड किया तो उस समय ट्रेन की छत से पानी नहीं टपकता नहीं मिला, जिसके बाद ट्रेन को अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया.

Share

Leave a Comment