दमोह जिला अस्पताल में बवाल, जेल प्रहरी की वर्दी फाड़ने की कोशिश; वीडियो वायरल, जांच शुरू

 दमोह

 दमोह जिला अस्पताल में एक बंदी की सुरक्षा में तैनात जेल प्रहरी के साथ बदमाश द्वारा झूमा-झटकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना बुधवार रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है, जो गुरुवार को सामने आई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :  शिप्रा नदी पर बनेगा 150 मीटर लंबा सेतु, पर्यवेक्षक समिति ने प्रस्ताव को मंजूरी दी, टेंडर प्रक्रिया शुरू

वायरल वीडियो में एक बदमाश जेल प्रहरी के साथ हाथापाई करता नजर आ रहा है और उसकी वर्दी फाड़ने का प्रयास कर रहा है। दूसरे वीडियो में आरोपी गालियां देते हुए खुद को जहीर खान बताते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है।

अस्पताल में भर्ती बंदी की सुरक्षा में था प्रहरी

जेल उप अधीक्षक एमएल पटेल ने बताया कि एक बंदी के बीमार होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार रात 10 बजे से 2 बजे तक प्रहरी छोटेलाल अहिरवार की ड्यूटी थी। इसी दौरान बदमाश ने उसके साथ झूमा-झटकी की और मारपीट करने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें :  आयुष मंत्री परमार ने वैद्य आपके द्वार योजना ई-संजीवनी पोर्टल का किया शुभारंभ

बाइक लेने गया तो घेरकर किया हमला

प्रहरी ने बताया कि ड्यूटी खत्म होने के बाद जब वह अपनी बाइक लेने साइकिल स्टैंड पर गया, तभी दो बदमाशों ने उसे घेर लिया। इनमें से एक आरोपी पहले जेल में बंद रह चुका है। पहचान होने पर वह आक्रोशित हो गया और हाथापाई करने लगा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें :  बकाया बिजली बिल भुगतान नहीं करने पर गुना जिले के सुरेंद्र कपूर पर हुई शस्त्र लायसेंस निलंबन की कार्रवाई

 

Share

Leave a Comment