15 साल की क्रिकेटर ने T20I डेब्यू पर जड़ा शतक, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

  लागोस

रवांडा की युवा बल्लेबाज फैनी उटागुशिमानिंदे ने टी20 इंटरनेशनल (टी20I) में इतिहास रच दिया है. उन्होंने नाइजीरिया इनविटेशनल विमेंस T20I टूर्नामेंट में घाना के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही शतक जड़ दिया. फैन टी20I डेब्यू पर शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गईं. इसके अलावा वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाली बल्लेबाज भी बन चुकी हैं। 

20 मार्च को लागोस के तफावा बालेवा स्क्वायर क्रिकेट ओवल में हुए मुकाबले में फैनी उटागुशिमानिंदे ने 65 गेंदों पर नाबाद 111 रन बनाए, जिसमें 17 चौके शामिल रहे. फैनी ने 15 साल और 223 दिन की उम्र में ये शतक लगाया है। 

ये भी पढ़ें :  आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में श्रेयस अय्यर फिफ्टी के करीब, भारत को जीत के लिए चाहिए 80 से कम रन

इससे पहले विमेंस टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू पर सबसे बड़ा स्कोर ऑस्ट्रेलिया की करने रोल्टन के नाम था, जिन्होंने 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ 96* रन बनाए थे. वहीं सबसे कम उम्र में टी20I शतक लगाने का रिकॉर्ड युगांडा की प्रोस्कोविया अलोका के नाम था, जिन्होंने 16 साल 233 दिन की उम्र में माली के खिलाफ शतक जड़ा था। 

मेन्स टी20I में डेब्यू पर 4 खिलाड़ियों ने जड़े शतक
मेन्स टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें, तो अब तक चार बल्लेबाज डेब्यू मैच में शतक लगा चुके हैं, लेकिन इनमें कोई भी फुल मेम्बर देश का खिलाड़ी नहीं है. कनाडा के मैथ्यू स्पूर्स ने साल 2022 में फिलीपींस के खिलाफ नाबाद 108 रन बनाए और वो इस सूची में सबसे ऊपर हैं. फ्रांस के गुस्ताव मैककॉन मेन्स टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं. मैककॉन ने 18 साल और 280 दिन की उम्र में ये कारनामा किया था। 

ये भी पढ़ें :  तिलक वर्मा का खुलासा: पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने ध्यान भटकाने की कोशिश की, बल्लेबाजी के दौरान हुई कई बातें

फैनी उटागुशिमानिंदे की शतकीय पारी के दम पर रवांडा ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट पर 210 रन बनाए. टीम की ओर से उनके अलावा मर्वेल उवासे ने 19 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए. घाना की गेंदबाजी इतनी बिखरी हुई थी कि टीम ने 28 अतिरिक्त रन दे दिए, जिसमें 25 वाइड शामिल थे.

ये भी पढ़ें :  पर्थ टेस्ट : ‘विवादित’ डीआरएस कॉल आउट होने से निराश हुए केएल राहुल

रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी घाना की टीम पूरी तरह दबाव में नजर आई. रवांडा के गेंदबाजों ने लगातार शिकंजा कसते हुए घाना को 20 ओवर में 8 विकेट पर 88 रनों के स्कोर तक रोक दिया. इस तरह रवांडा ने यह मुकाबला 122 रन के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment