अंबिकापुर में दर्दनाक घटना: आवारा कुत्तों के हमले में 15 हिरणों की मौत, 4 कर्मचारी सस्पेंड

अंबिकापुर.

अंबिकापुर के संजय पार्क में आवारा कुत्तों के काटने से 15 हिरणों की मौत हो गई है। ये सभी कुत्ते शनिवार की भोर को हिरणों के बाड़े में घुस गए थे। संजय पार्क का एक हिस्सा जंगल से लगा हुआ है। इस घटना से विभाग में खलबली मची है। सीसीएफ दिलराज प्रभाकर ने चार वन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। संजय पार्क में वन्य जीवों को रेस्क्यू सेंटर के नाम पर रखा जाता है।

ये भी पढ़ें :  CG में रिश्वत मांगना पड़ा भारी, कलेक्टर ने सहायक ग्रेड-02 कर्मचारी को किया निलंबित

MP के शाहगढ़ गांव में भी सामने आ चुकी है ऐसी घटना
कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बाजना वन परिक्षेत्र के शाहगढ़ गांव में सुबह एक जंगली हिरण भटककर रिहायशी इलाके में पहुंच गया। इस दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे घेरकर हमला कर दिया। गांव के बच्चों की सतर्कता और ग्रामीणों की मदद से हिरण की जान बचाई जा सकी।

ये भी पढ़ें :  ऑपरेशन महादेव : आतंक पर करारा प्रहार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों के साहस को किया नमन

हिरण को कुत्तों से घिरा देख बच्चों ने शोर मचाया
हिरण को कुत्तों से घिरा देख बच्चों ने शोर मचाया, जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कुत्तों को खदेड़कर हिरण को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे पास के केरखोरा वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस देरी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली।

ये भी पढ़ें :  Big Breaking : राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द, 2024 का चुनाव लड़ना भी हुआ मुश्किल

वन विभाग ने जांच के दिए थे निर्देश
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कई बार जंगली जानवर रास्ता भटककर गांवों में पहुंच जाते हैं। डीएफओ ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और कहा है कि तथ्य सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी

Share

Leave a Comment