उम्रकैद की सजा: अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी दोषी, दो साथियों को 30-30 साल की जेल

नई दिल्ली
दिल्ली की एक अदालत ने कश्मीर की अलगाववादी नेता और दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया अंद्राबी को उम्रकैद और उसकी दो सहयोगियों सोफी फहमीदा और नाहिदा नसरीन को 30-30 साल की सजा सुनाई है। तीनों आरोपियों को जनवरी में UAPA (गैरकानूनी गतिविधियों निवारण अधिनियम) के तहत दोषी ठहराया गया था।

ये भी पढ़ें :  ऋतेश्वर महाराज ने की योगी आदित्यनाथ की सराहना, बोले—योगी राज में यूपी हुआ भयमुक्त

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चंदर जीत सिंह ने सजा पर दलीलें पूरी होने के बाद अंद्राबी पर यह फैसला सुनाया। इससे पहले इस साल जनवरी में केस का फैसला सुनाते हुए अदालत ने कहा था कि आसिया अंद्राबी और उसकी दो अन्य सहयोगियों ने कश्मीर को भारत से अलग करने की साजिश रची थी।

ये भी पढ़ें :  उत्तर प्रदेश में धान खरीद का पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा, योगी के निर्देश और 48 घंटे में भुगतान का असर

कोर्ट ने 14 जनवरी को अंद्राबी, फहमीदा और नसरीन को UAPA की धारा 20 (आतंकवादी गिरोह या आतंकवादी संगठन का सदस्य होने पर सजा), 38 (आतंकवादी संगठन की सदस्यता से जुड़ा अपराध) और 39 (आतंकवादी संगठन का समर्थन करना) के तहत दोषी ठहराया था।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment