कौशाम्बी हादसा: मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की

कौशाम्बी हादसा: मुख्यमंत्री ने जताया शोक,  मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की

सीएम ने घायलों को 50-50 हजार रुपये देने का निर्देश दिया

स्थानीय प्रशासन को दिया निर्देश: घायलों का कराया जाय समुचित इलाज

ये भी पढ़ें :  यूपी चुनाव 2027 में गरमाएगा गौरक्षा का मुद्दा, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  कौशाम्बी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि परिजनों को दुःख सहने की क्षमता प्रदान करें। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय प्रशासन से कौशांबी में हुए हादसे के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक मदद देने की  घोषणा की। 

ये भी पढ़ें :  किसानों को आर्थिक रूप से “समृद्ध’ कर उत्तर प्रदेश को सशक्त बना रही योगी सरकार

मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन के आलाधिकारियों को राहत-बचाव तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि घायलों का समुचित तरीके से इलाज कराया जाय। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment