नव नियुक्त एल्डरमैन नागरिक सुविधाओं के विस्तार को दें प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल. 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के नगरीय निकायों में नव-नियुक्त सभी एल्डरमैन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नव नियुक्त सभी एल्डरमैन नागरिक सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दें। शहरों के समग्र विकास, सुशासन और जन-भागीदारी को बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी समस्त एल्डरमैन को सौंपी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘विकसित मध्यप्रदेश-विकसित भारत’ के संकल्प के साथ नव नियुक्त एल्डरमैन्स अपनी ऊर्जा, अनुभव और समर्पण से अपने-अपने नगरों में प्रगति के नये आयाम जोड़ेंगे।

ये भी पढ़ें :  देश-विदेश के 500 युवाओं का नर्मदा तट पर हुआ दीक्षा संस्कार एकात्मता का लिया संकल्प

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment