अजमेर में LPG का हाहाकार, एक किलोमीटर लंबी कतार, सिर्फ एक पंप के भरोसे पूरा शहर

अजमेर
राजस्थान के अजमेर शहर में एलपीजी गैस की कमी चिंता का विषय बन गई है। वैशाली नगर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर मंगलवार की सुबह ऑटो चालकों की करीब एक किलोमीटर लंबी कतार लग गई। सुबह छह बजे से ही वाहन चालक अपने टेंपो लेकर गैस भरवाने के लिए कतार में खड़े नजर आए, और दिन बढ़ने के साथ यह लाइन और लंबी होती चली गई।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-भीलवाड़ा में एसीबी की कार्रवाई, मांडलगढ़ रेंजर को 1.90 लाख रुपये के साथ पकड़ाया

एक पंप पर पूरे शहर की निर्भरता
ऑटो चालकों ने बताया कि अजमेर में एलपीजी गैस भरवाने के लिए पूरे शहर में केवल एक ही पंप है। इस वजह से शहर के तमाम ऑटो चालकों को एक ही जगह पर निर्भर रहना पड़ता है। रोजाना घंटों लाइन में खड़े रहने से न सिर्फ उनका समय बर्बाद होता है, बल्कि दिनभर की कमाई पर भी सीधा असर पड़ता है। कई चालकों ने बताया कि सुबह से भूखे-प्यासे लाइन में खड़े रहना उनकी मजबूरी बन गई है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना : उत्कृष्ट रूप से कोचिंग सुविधा करवाई जा रही उपलब्ध

अतिरिक्त पंप की मांग
स्थानीय लोगों और ऑटो चालकों ने एकमत होकर मांग की है कि शहर में एक और एलपीजी पंप खोला जाए। चालकों ने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द अजमेर में अतिरिक्त एलपीजी पंप की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें रोजाना इस तरह की मुसीबत का सामना न करना पड़े। फिलहाल, एलपीजी संकट का असर शहर की परिवहन व्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है।

ये भी पढ़ें :  Today Weather Update : छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment