अफगानिस्तान की सिलेक्शन कमिटी ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

नई दिल्ली
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नेशनल सिलेक्शन कमिटी ने आज यानी गुरुवार 12 सितंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम को अंतिम रूप दिया है। एसीबी ने 18 से 22 सितंबर तक शारजाह में खेली जाने वनडे सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। ओपनर इब्राहिम जादरान इस सीरीज में चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे। फ्रंटलाइन स्पिनर मुजीब उर रहमान भी अभी चोट से उबरे नहीं हैं तो वह भी वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

ये भी पढ़ें :  आज 24 जनवरी शुक्रवार को इन 5 राशियों के चमकेंगे किस्मत के सितारे

घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले टैलेंटेड बैटर अब्दुल मलिक को टीम में शामिल किया गया है, जो इंजर्ड जादरान की जगह लेंगे। वहीं, 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले दरविश रसूली को भी वनडे टीम में जगह मिली है। इसके अलावा टीम के लिए अच्छी बात ये है कि दिग्गज स्पिनर राशिद खान इस सीरीज में खेलते नजर आएंगे, जो आयरलैंड के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। इन कुछ बदलावों के अलावा बाकी टीम वही है, जिसने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से वनडे सीरीज में जीत दर्ज की थी, जो मार्च में खेली गई थी।

ये भी पढ़ें :  15 साल का इंतज़ार खत्म: ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत पर इमोशनल हुए Stuart Broad, Ben Stokes, बोले— शुक्रिया रूट

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी एसीबी के सीईओ नसीब खान ने कहा, "हमारे क्रिकेट इतिहास में पहली बार दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करना अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वे एक बेहतरीन टीम हैं और उनके खिलाफ वनडे सीरीज खेलना एक ऐसी चीज है जिसे लेकर हम सभी उत्साहित हैं। हमारी टीम ने पिछले दो-तीन सालों में आईसीसी इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया है और हम अपनी टीम को द्विपक्षीय क्रिकेट में भी उतना ही प्रतिस्पर्धी बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।"

ये भी पढ़ें :  ब्राजील बनाम मोरक्को महामुकाबला, वर्ल्ड कप में टॉप-10 टीमें आमने-सामने

अफगानिस्तान की वनडे टीम इस प्रकार है
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, रियाज हसन, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान, नांग्याल खरोती, अल्लाह मोहम्मद गजनफर, फजलहक फारूक़ी, बिलाल सामी, नवीद जादरान और फरीद अहमद मलिक।

18 सितंबर, 2024 को पहला वनडे शारजाह में

18 सितंबर, 2024 को दूसरा वनडे शारजाह में

18 सितंबर, 2024 को तीसरा वनडे शारजाह में

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment