JEE Mains में ‘मुन्नाभाई’ पकड़ा गया: चप्पल में मोबाइल छिपाकर पहुंचा छात्र

दुर्ग.

जेईई मेंस की परीक्षा में नकल कर रहे मुन्नाभाई को दुर्ग पुलिस ने पकड़ा है। पुरानी भिलाई क्षेत्र स्थित पार्थिवी इंजीनियरिंग मैनेजमेंट कॉलेज का मामला है। यहां एग्जाम के दौरान एक छात्र अपनी चप्पल के अंदर मोबाइल छिपाकर परीक्षा केंद्र के अंदर ले गया था। गार्ड की सावधानी से आरोपी पकड़ा गया। परीक्षा प्रबंधक ने आरोपी छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया।

दरअसल गुरुवार को जेईई मेंस की परीक्षा 9 बजे से आयोजित की गई थी। पहली पाली की परीक्षा में आरोपी परीक्षार्थी आदित्य परीक्षा केन्द्र पहुंचा। मुख्य गेट पर चेकिंग के दौरान उसने चालाकी दिखाते हुए अपनी चप्पलें पहले ही उतार दीं, ताकि मेटल डिटेक्टर की जांच में वह न पकड़ा जाए। इसके बाद वह लैब में जाकर अपनी सीट पर बैठ गया। परीक्षा के दौरान सुबह करीब 11:08 बजे आदित्य ने वॉशरूम जाने की अनुमति मांगी। वह लगभग 20 मिनट तक बाहर रहा। जब वह वॉशरूम से वापस आया तो सुरक्षा गार्ड ओमेंद्र कुमार ने उसकी दोबारा जांच की। इस बार भी आदित्य ने चालाकी दिखाई और जांच से पहले ही अपनी चप्पलें दूर उतार दीं।

ये भी पढ़ें :  CM साय का आज का दौरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजभवन के लिए होंगे रवाना, शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

गार्ड की पैनी नजर से पकड़ा गया आरोपी छात्र
जांच के बाद जैसे ही आदित्य ने चप्पल पहनी और लैब की तरफ बढ़ने लगा तो गार्ड की नजर उसकी चाल पर पड़ी। वह अपनी चप्पलों को जमीन पर घसीटकर अजीब तरीके से चल रहा था। गार्ड को उसकी हरकत संदिग्ध लगी, जिसके बाद उसने छात्र को रोककर उसकी चप्पलों की बारीकी से जांच की तो चप्पल के अंदर मोबाइल मिला।

ये भी पढ़ें :  पिकनिक मनाने गए दो एसईसीएल अधिकारियों की डूबने से मौत

मोबाइल रखने चप्पल में बनाई थी खास जगह
छात्र ने चप्पल के तलवे को बीच से काटकर उसमें मोबाइल रखने के लिए एक खास जगह बनाई थी। चप्पल के अंदर मोबाइल फोन पूरी तरह छिपा हुआ था। इसकी सूचना तुरंत कॉलेज के वेन्यू कमांडिंग ऑफिसर अजीत वर्मा और एनटीए के अधिकारियों को सूचना दी गई और आरोपी छात्र को पुलिस के हवाले किया गया। उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई।

Share

Leave a Comment