छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक होगी गिरावट

रायपुर

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने वाला है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी होने वाली है। बीते दिनों बादल छाए रहने की वजह से ठंड कम हो गई थी, बादल छटने से एक बार फिर अच्छी ठंड पड़ने वाली है। वहीं सरगुजा संभाग में कोहरा का अलर्ट जारी है।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : लमती जलाशय के निर्माण कार्यों के लिए 242.77 करोड़ रूपए स्वीकृत

मौसम विभाग के अनुसार, अब छत्तीसगढ़ में मौसम साफ हो गया है। तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट हो सकती है। इससे प्रदेश में एक बार फिर ठंड का असर लोगों को देखने को मिलेगा। उत्तरी भागों के जिलों और आउटर इलाकों में ठिठुरन का भी अहसास होने लगेगा।

ये भी पढ़ें :  नगरीय निकाय कर्मचारी के हड़ताल से सफाई व्यवस्था जल प्रदाय व्यबस्था चरमराई, जनता के सामने जल्द ही पानी के लिये होगी हाहाकार

प्रदेश में सबसे ठंड इलाका नारायणपुर रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में आज शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके साथ ही यहां रात का पारा 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें :  कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय की सचिव दीप्ति गौर मुखर्जी ने पीएमआईएस की समीक्षा

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment