Breaking
23 Nov 2026, Mon

नीदरलैंड ने की मोदी सरकार की तारीफ, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में भारत से लगाई उम्मीद

 नई दिल्ली
नीदरलैंड ने रूस और यूक्रेन के बीच तनाव को कम करने के लिए भारत की तारीफ की है. नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन दो दिन के भारत दौरे पर आए हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत का रूस के साथ बना जुड़ाव नीदरलैंड के लिए एक 'एडेड वैल्यू' है। 

बेरेंडसन का मानना है कि भारत अपने रिश्तों का इस्तेमाल कर रूस को यूक्रेन युद्ध खत्म करने और सीजफायर मानने के लिए इंस्पायर कर सकता है।भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और मॉस्को से लगातार संपर्क को लेकर पूछे गए सवाल पर बेरेंडसन ने कहा, 'हम समझते हैं कि भारत का अपना इतिहास है, दुनिया में उसकी अपनी भूमिका है और उसके अपने रिश्ता हैं। 

'भारत के साथ अपने रिश्ते को एक अतिरिक्त मूल्य….

उन्होंने आगे कहा, 'हम वाकई में इसे भारत के साथ अपने रिश्ते के एक अतिरिक्त मूल्य को रूप में देखते हैं कि उसके रूस के साथ संबंध हैं और वो उस रिश्ते का इस्तेमाल ये दिखाने के लिए भी कर सकता है कि रूस को इस युद्ध को खत्म करने और सीजफायर स्वीकार करने की जरूरत है। 

ये भी पढ़ें :  PM मोदी का पलटवार: ‘भारत बनने जा रहा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था’, ट्रंप की टिप्पणी पर दिया जवाब

रूस-यूक्रेन युद्ध को पांच साल हो गए हैं. रूस ने यूक्रेनी शहरों और ऊर्जा ढांचे पर हमले बढ़ाए हैं, जबकि अमेरिका की मध्यस्थता वाली शांति वार्ता में कैदियों की अदला-बदली से आगे खास प्रगति नहीं हुई है. ब्लैक सी में कमर्शियल जहाजों पर बढ़ते हमलों के बीच दोनों नेताओं ने यूक्रेन युद्ध और वहां के हालात पर चर्चा की। 

बेरेंडसन ने अनाज शिपमेंट के सुरक्षित मार्ग की संभावित व्यवस्था के लिए भारत की कोशिशों की तारीफ की और कहा कि युद्ध ने वैश्विक खाद्य सुरक्षा को प्रभावित किया है। 

ये भी पढ़ें :  'दुनिया ने देख लिया जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो क्या होता है', बीकानेर में बोले PM मोदी

सेमीकंडक्टर, व्यापार और साझा चुनौतियों पर बात
रविवार को बेरेंडसन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ पहली विदेश मंत्रियों की बैठक की सह-अध्यक्षता की और भारत-नीदरलैंड रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की. बेरेंडसन ने कहा कि इस साल जयशंकर के साथ उनकी ये छठी मुलाकात है. उन्होंने बताया कि दोनों देश ऊर्जा, सुरक्षा, तकनीक, जल प्रबंधन और कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग मजबूत कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा, 'हम एक ही तरह की चुनौतियों से निपट रहे हैं: निर्भरता कैसे कम की जाए, कच्चे माल, तकनीक और ऊर्जा पर रणनीतिक रूप से ज्यादा स्वायत्त कैसे हुआ जाए.' प्रस्तावित भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को, जिसके दिसंबर में हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, उन्होंने एक अहम कदम बताया। 

बेरेंडसन ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और डच सेमीकंडक्टर कंपनी एएसएमएल (ASML) के बीच हुए समझौता ज्ञापन का भी स्वागत किया. ये समझौता मई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान गुजरात के धोलेरा में भारत के पहले वाणिज्यिक 300 मिमी (12-इंच) सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट को समर्थन देने के लिए हुआ था। 

ये भी पढ़ें :  16 अरब पासवर्ड लीक! आपका भी अकाउंट खतरे में है? एक्सपर्ट्स की वॉर्निंग, ऐसे करें चेक

बेरेंडसन ने कहा कि ये सिर्फ दस्तावेज पर साइन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि साझेदारी मजबूत करने की शुरुआत है। 
जयशंकर बोले- आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन साझा चुनौतियां

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि दोनों पक्षों ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया है और सेमीकंडक्टर, तकनीक, रक्षा और नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग बढ़ाने के साथ जल, कृषि और स्वास्थ्य में पारंपरिक सहयोग जारी रख रहे हैं. उन्होंने कहा कि आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन जैसी साझा चुनौतियों पर मिलकर काम करना जरूरी है। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *