Breaking
23 Nov 2026, Mon

मध्य प्रदेश के DGP कैलाश मकवाना को मिलेगा तीन महीने का एक्सटेंशन, सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

भोपाल 

मध्यप्रदेश में नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति को लेकर चल रही प्रक्रिया के बीच अब मौजूदा डीजीपी कैलाश मकवाना के कार्यकाल में बढ़ोतरी की चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों के हवाले से उनके कार्यकाल को तीन महीने का विस्तार दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। यदि सरकार ऐसा फैसला करती है तो नए डीजीपी की नियुक्ति फिलहाल टल सकती है। इसके साथ ही चयन के लिए तैयार किए गए पैनल में शामिल अधिकारियों की दावेदारी का समीकरण भी बदल सकता है। दरअसल, यूपीएससी की एम्पैनलमेंट कमेटी ने नए डीजीपी के चयन के लिए तीन आईपीएस अधिकारियों के नामों का पैनल तैयार किया है। इसमें 1991 बैच के वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव शामिल हैं। अब तक माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन तीन नामों में से किसी एक को प्रदेश पुलिस की कमान सौंपेंगे। लेकिन मकवाना को एक्सटेंशन मिलने की स्थिति में चयन प्रक्रिया की समयसीमा आगे बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें :  रेल यात्रियों का गायब मोबाइल फोन ढूंढ़ निकालेगा रेलवे सुरक्षा बल, दूरसंचार विभाग से मिलाया हाथ

छह महीने की सेवा शेष होना जरूरी
डीजीपी पद के चयन में संबंधित अधिकारी की सेवानिवृत्ति की तारीख भी महत्वपूर्ण है। निर्धारित पात्रता के अनुसार, नियुक्ति के समय अधिकारी की कम से कम छह महीने की सेवा शेष होनी चाहिए। वरुण कपूर 30 मई 2027 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ऐसे में यदि नए डीजीपी की नियुक्ति दिसंबर की शुरुआत में नहीं हो पाती और प्रक्रिया आगे खिसकती है तो उनकी पात्रता प्रभावित हो सकती है। ऐसी स्थिति में पैनल में शामिल नामों के आधार पर चयन का समीकरण बदल सकता है। चर्चा है कि वरुण कपूर की दावेदारी समाप्त होने पर पैनल में शामिल नहीं हो सके चौथे दावेदार पंकज श्रीवास्तव के लिए रास्ता बन सकता है। हालांकि, यह स्थिति मकवाना के एक्सटेंशन और आगे की चयन प्रक्रिया पर निर्भर करेगी।  

वरुण कपूर समेत तीन नाम चर्चा में थे
मध्य प्रदेश डीजीपी की दौड़ में डीजी जेल वरुण कपूर, डीजी ईओडब्ल्यू उपेंद्र जैन और डीजी होमगार्ड प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नामों की चर्चा है। इनमें वरुण कपूर की दावेदारी को लेकर रिटायरमेंट की तारीख अहम मानी जा रही थी। नियमों के मुताबिक डीजीपी नियुक्त किए जाने वाले अधिकारी की सेवानिवृत्ति में कम से कम छह महीने का समय शेष होना चाहिए।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में आज मेघों की दस्तक, 14 जिलों में भारी बारिश और 11 जिलों में अलर्ट

12 आईपीएस अधिकारियों के नाम यूपीएससी भेजे जा चुके थे
मध्य प्रदेश सरकार नए पुलिस प्रमुख के चयन के लिए 12 आईपीएस अधिकारियों के नाम यूपीएससी को भेज चुकी थे। आयोग इनमें से तीन अधिकारियों का पैनल तैयार कर राज्य सरकार को भेजेगा। इसी पैनल में शामिल नामों में से प्रदेश के अगले डीजीपी का चयन किया जाता।

कौन है अभी कहा पदस्थ 
यूपीएससी पैनल में शामिल वरुण कपूर फिलहाल जेल विभाग के डीजी हैं। उन्हें जुलाई 2025 में यह जिम्मेदारी मिली थी। साइबर सुरक्षा से जुड़ी पहलों के लिए भी उनकी पहचान रही है। उपेंद्र जैन वर्तमान में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) के डीजी हैं। दिसंबर 2024 में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले वे मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक रह चुके हैं। वे अगस्त 2027 में सेवानिवृत्त होंगे। वहीं, प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव वर्तमान में होमगार्ड की डीजी हैं। मई 2025 में वे इस विभाग की पहली महिला प्रमुख बनी थीं। इससे पहले वे पुलिस मुख्यालय में महिला सुरक्षा शाखा की स्पेशल डीजी की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। यदि उनका चयन होता है तो वे मध्यप्रदेश की पहली महिला डीजीपी बनेंगी।

ये भी पढ़ें :  आज से इंदौर में रणजीत अष्टमी महोत्सव की शुरुआत, कलेक्टर ने किया बाबा रणजीत का पूजन

इधर नियुक्ति प्रक्रिया भी आगे बढ़ी 
वहीं,  मध्यप्रदेश में नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की एम्पैनलमेंट कमेटी की बैठक के कार्यवृत्त से जुड़ी फाइल गृह विभाग ने मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को भेज दी है। अब एक्सक्लेशन और नए डीजीपी के नाम पर मुख्यमंत्री मोहन यादव को फैसला लेना है।  

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *