Breaking
24 Nov 2026, Tue

त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान

नई दिल्ली
 शादी-विवाह या त्योहारों के मौके पर अक्सर हमें ये सुनने में आता है कि हवाई किराए में बेतहाशा वृद्धि हो जाती है। कभी-कभी रेट डबल हो जाते हैं तो कभी लोगों की पहुंच से बहुत ज्यादा हो जाते हैं। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है।

हवाई किराया डबल या ट्रिपल होने की वजह लोग पर्व-त्योहार के साथ सुख दुख में भी आने जाने से हिचकते हैं। अभी हाल की बात करें तो छठ के वक्त दिल्ली से बिहार का किराया जो अमूमन 6000 से 7000 के बीच रहता है वो बढ़कर 15000 से 25000 के बीच पहुंच गया था।

ये भी पढ़ें :  संजय राउत ने कहा- प्रधानमंत्री की आखिरी इच्छा रही होगी कि मेरे कार्यकाल में एक बार दिल्ली में भी जीत मिल जाए

किराया बढ़ने से यात्री परेशान
हवाई यात्री तमन्ना(बदला हुआ नाम ) अपनी सबसे अच्छी दोस्त की शादी में शामिल नहीं हो पाएगी। उनका कहना है कि किराया इतना ज्यादा होने की वजह से आना जाना मुश्किल हो गया है। वहीं रिया की दादी जो 97 साल पूरे कर चुकी हैं उनके जन्मदिन पर नहीं जा पाएंगी क्योंकि उनकी भी परेशानी वहीं है किराये में असामान्य वृद्धि। इस वजह से उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए समारोह में हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें :  भारत के पड़ोसी देश में भूकंप का कहर, मेघालय तक महसूस हुई तेज झटकों की हलचल

दीवाली और छठ में हुई ज्यादा परेशानी
टीओआई की खबर के मुताबिक काव्या भी घर नहीं जा सकीं उन्होंने अपनी भतीजी के जन्म पर परिवार के जश्न को दूर से ही देखा। हजारों किलोमीटर दूर घर पर जब वसंत के चाचा का निधन हुआ, तो वह चुपचाप शोक में डूबा रहा। इस साल हवाई जहाजों के किराए में काफी सामान्य वृद्धि देखी गई है। खास कर दीवाली और छठ के वक्त लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। वहीं दिल्ली में काम करने वाली एक और महिला ने कहा कि वो दुर्गा पूजा के वक्त कोलकाता नहीं जा सकी इसकी वजह उन्होंने किराए में अप्रत्याशित वृद्धि बताया।

ये भी पढ़ें :  इंदौर: 40,000 की रिश्वत लेते सहायक राजस्व अधिकारी और प्रभारी बिल कलेक्टर रंगे हाथों पकड़ाए

क्या है किराए में बढ़ोतरी की वजह
इस साल हवाई किराए में जिस तरह से बढ़ोतरी हुई है उसकी वजह ईरान युद्ध की वजह रही। ईरान युद्ध की वजह से ईंधन की दामों में काफी ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ये परेशानी सिर्फ भारत ही नहीं पूरे दुनिया में देखी जा रही है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *