गढ़मुक्तेश्वर
कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर, ब्रजघाट एवं पुष्पावती पूठ में 35 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। अनेक लोगों ने मध्य रात्रि के बाद ही गंगा स्नान शुरू कर दिया, जबकि अधिकांश श्रद्धालुओं ने ब्रह्ममुहुर्त में गंगा स्नान शुरू किया। इसी के साथ करीब एक पखवाड़े से गंगा खादर में पड़ाव डालकर रह रहे श्रद्धालुओं की घर वापसी शुरू हो गई है।
गढ़मुक्तेश्वर स्थित गंगा के विशाल रेतील मैदान में पिछले एक पखवाड़े से लाखों श्रद्धालु डेरा डाल कर रहे थे। वह गंगा स्नान के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान, योग एवं ध्यान आदि कर रहे थे। संपूर्ण मेला क्षेत्र तंबुओं की नगरी में बदल गया था।
इस बार मेले में चतुर्दशी पर अन्य वर्षो से ज्यादा श्रद्धालुओं का सैलाब देखा गया। सोमवार की दोपहर से रात तक करीब सात से आठ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान रहा, जबकि 28 लाख लोग मेला क्षेत्र में पहले ही पड़ाव डाल चुके थे।
सोमवार दोपहर बाद से मेला मार्ग पर वाहनों के अधिक दबाव के कारण जाम लग गया था, जिसमें लाखों लोग फंसे रहे। रात भर लोग जाम में फंसे रहे। चंद मिनटों की दूरी तय करने में लोगों को पांच से छह घंटे का समय लग गया।
पुलिस जाम के हालात से निपटने के लिए प्रयास करती रहीं, लेकिन वाहनां की संख्या अधिक होने के कारण जाम पर काबू नहीं पाया जा सका। इसी के साथ सोमवार की मध्य रात्रि से गंगा स्नान शुरू हो गया तथा श्रद्धालुओं की मेले से वापसी शुरू हो गई है। वहीं, मेले से एक साथ लाखों श्रद्धालुओं की वापसी के साथ ही दूसरे मार्ग पर जाम के हालात बन गए है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com