Breaking
24 Nov 2026, Tue

कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे

भोपाल 

कांग्रेस आने वाले दिसंबर महीने में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से ‘वोट चोरी’ के खिलाफ देशव्यापी अभियान शुरू करेगी. इस अभियान का नेतृत्व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगे. कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र और देश के प्रत्येक नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा करना कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

पटवारी ने कहा कि पार्टी अगले महीने लोकतंत्र और मतदान के अधिकारों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करेगी. दरअसल, जीतू पटवारी गुना पहुंचने के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के साथ शिवपुरी जिले के पोहरी पहुंचे थे, जहां उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कही। 

ये भी पढ़ें :  दिग्विजय सिंह का आह्वान: विधायक-सांसद दें पार्टी को आर्थिक सहयोग, भारत जोड़ो जैसी यात्रा निकालने का सुझाव

चुनावी अनियमितताओं का आरोप
कांग्रेस चुनावी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठा रही है. पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूचियों में कथित तौर पर हेरफेर की जा रही है, बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं और निर्वाचन आयोग के कामकाज में पारदर्शिता की कमी है. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, भोपाल में प्रस्तावित कार्यक्रम 12 दिसंबर को आयोजित किया जा सकता है. इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। 

ये भी पढ़ें :  PM आवास योजना मामले पर पूर्व मंत्री मूणत का ट्वीट...राज्य सरकार पर मूणत का हमला...'अफ़सोस...सिर्फ राहुल गांधी की फिक्र है!'

राहुल गांधी का PM मोदी-शाह पर निशाना
पिछले महीने राहुल गांधी ने कहा था कि ‘वोट चोरी’ में शामिल सभी लोगों की जांच की जाएगी. उन्होंने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, CEC ज्ञानेश कुमार और RSS प्रमुख मोहन भागवत पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने देश के साथ जो किया है, वह देशद्रोह है और इससे कोई बच नहीं पाएगा. राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और CEC ज्ञानेश कुमार ने ‘वोट चोरी’ के जरिए देश के लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है और देश भर में हर कोई इसके बारे में जानता है। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *