Breaking
24 Nov 2026, Tue

भोपाल उपभोक्ता फोरम का फैसला, ट्रेन सफर में यात्री अपने सामान की सुरक्षा के खुद जिम्मेदार

भोपाल
 भारतीय रेलवे में सफर के दौरान अगर आपके सामान की चोरी हो जाती है तो इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी रेलवे की नहीं होगी। रेलवे की जिम्मेदारी सिर्फ उन्हीं सामानों की होगी, जिन्हें आपने बुक किया है। इसी आधार पर भोपाल स्थित उपभोक्ता फोरम से एक महिला यात्री की यात्री की याचिका खारिज हो गई है। सफर के दौरान करीब सवा दो लाख रुपए का उनका सामान गायब हो गया था।

दिल्ली निवासी महिला का गायब हुआ था पर्स
दरअसल, 24 जनवरी 2022 को दिल्ली निवासी महिला नाजनीन बानो अपने नाबालिग बच्चों के साथ एपी एक्सप्रेस में सफर कर रही थीं। वह दिल्ली से नागपुर जा रही थीं। इसी दौरान भोपाल स्टेशन पर सुबह छह बजे उनका पर्स गायब हो गया। पर्स में सोने के जेवर, फोन और नकदी थे।

ये भी पढ़ें :  23 जनवरी को प्रशासन अकादमी में बजट पर संवाद

उपभोक्ता फोरम में लगाई याचिका
इस नुकसान की भरपाई के लिए महिला ने भोपाल उपभोक्ता फोरम में याचिका लगाई थी। उसने कहा था कि एसी कोच में अनाधिकृत रूप से हॉकर और वेंडर आ रहे हैं। रेलवे की तरफ से सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं है।

सामान की नहीं थी बुकिंग
मामले में उपभोक्ता फोरम में सुनवाई हुई तो रेलवे ने तर्क दिया था कि यात्री ने सामान की बुकिंग नहीं करवाई थी। सामान यात्री की कस्टडी में था। ऐसे में इस नुकसान की भरपाई की जिम्मेदारी रेलवे की नहीं है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसान कल्याण के फैसले के लिए प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

खुद करें अपने सामान की रक्षा
    इस फैसले से साफ हो गया है कि सफर के दौरान अपने लगेज की सुरक्षा खुद करें
    सामान की चोरी की जिम्मेदारी रेलवे की नहीं है, आपने सफर के लिए टिकट लिया
    रेलवे की जिम्मेदारी सिर्फ उन्हीं सामानों की, जिसे आपने बुक किया
    महिला को उपभोक्ता फोरम से लग गया झटका

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिद्धि विनायक मंदिर में भगवान गणेश का किया पूजन

कोर्ट में खारिज हो गई याचिका
दोनों पक्षों को सुनने के लिए उपभोक्ता फोरम ने अपना फैसला सुना दिया है। साथ ही महिला यात्री की याचिका खारिज हो गई है। कंज्यूमर कोर्ट ने कहा कि यात्री एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए टिकट बुक करते हैं। इसमें निजी सामानों की सुरक्षा शामिल नहीं है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *