Breaking
23 Nov 2026, Mon

घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान

रायपुर

प्रदेशभर के धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, तिरपाल और बारदाने सहित खरीदी से जुड़ी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। घर बैठे ऑनलाइन टोकन मिलने से किसान निर्धारित समय पर अपनी उपज लेकर केंद्र पहुंच रहे हैं। धान बेचने आए किसानों ने केंद्र की व्यवस्थाओं और ऑनलाइन टोकन की सुविधा की सराहना की।
      
बिलासपुर जिले ग्राम छतौना के किसानदिनेश कुमार कौशिक 83 कट्टी धान लेकर छतौना उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि केंद्र में धान को ढकने के लिए तिरपाल, पर्याप्त बारदाने और किसानों के लिए पेयजल सहित अन्य जरूरी व्यवस्था की गई है। खरीदी व्यवस्थित ढंग से होने से किसानों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत मिल रही है।कौशिक ने कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीदी से किसानों को अपनी मेहनत और उपज का उचित दाम मिल रहा है। उन्होंने खरीदी की व्यवस्थाओं और 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी गांव के किसानविकास कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने घर बैठे ऑनलाइन टोकन लिया और निर्धारित समय पर उपार्जन केंद्र पहुंचकर 54 क्विंटल धान बेचा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन मिलने से धान बेचने की प्रक्रिया आसान हुई है। केंद्र में उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई और समिति प्रबंधक सहित कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिला।
      
श्री कौशिक औरवर्मा ने मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय की उस घोषणा का भी स्वागत किया, जिसके अनुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी 13 हजार 839 रुपए प्रति एकड़ की पूरी आदान सहायता मिलेगी। दोनों किसानों ने कहा कि इस फैसले से कम उपज वाले छोटे किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने खरीदी केंद्र की सुविधाओं, ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था और पूरी आदान सहायता देने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

ये भी पढ़ें :  अब रेलवे स्टेशनों पर भी मिलेगा ब्रांडेड शॉपिंग का मज़ा, खुलेंगे Adidas-Nike से लेकर शिल्पकला तक सब मिलेगा

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *