जमवारामगढ़
मनोहरपुर-दौसा राष्ट्रीय राजमार्ग-148 को फोरलेन बनाने की कवायद फिर तेज हुई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 62.235 किलोमीटर लंबे हाईवे को चार लेन में चौड़ा करने और पक्के शोल्डर सहित उन्नयन कार्य के लिए 919.20 करोड़ रुपए की निविदा जारी की है। इससे लंबे समय से फोरलेन की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों को राहत की उम्मीद जगी है। विधायक महेंद्र पाल मीना ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह का आभार जताया है।
पहले भी निरस्त हो चुकी निविदा
एनएचएआई की ओर से 19 नवंबर को जारी निविदा के अनुसार कार्य हाइब्रिड एन्युटी मोड (एचएएम) पर होगा। परियोजना की अनुमानित लागत 919.20 करोड़ रुपए है, जबकि मूल्यांकन के लिए अनुमानित बोली परियोजना लागत 800.66 करोड़ रुपए रखी गई है। इससे पहले भी फोरलेन के लिए निविदा जारी हुई थी, लेकिन प्रक्रिया के दौरान इसे निरस्त कर दिया गया था।
मनोहरपुर-दौसा हाईवे दुर्घटनाओं के चलते किलर हाईवे के नाम से पहचान बना चुका है। इस मार्ग से खाटूश्यामजी, सालासर बालाजी और करणी माता के दर्शन के लिए दिल्ली, हरियाणा, यूपी और एमपी सहित कई राज्यों के श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। बीते दो वर्षों में यहां हादसों में 97 लोगों की जान जा चुकी है और सैकड़ों घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने फोरलेन निर्माण के साथ दुर्घटना संभावित स्थलों और खतरनाक घुमावों का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com