Breaking
23 Nov 2026, Mon

मध्यप्रदेश पुलिस की गौवंश तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

बैतूल एवं सिवनी पुलिस ने अवैध परिवहन करते दो ट्रक/कंटेनर से 109 गौवंश मुक्त कराए
एक आरोपी गिरफ्तार
54 लाख रुपये से अधिक कीमत के वाहन एवं गौवंश जब्त

भोपाल
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गौवंश की अवैध तस्करी एवं पशुओं के प्रति क्रूरता करने वालों के विरुद्ध प्रदेश में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बैतूल एवं सिवनी जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 109 गौवंश को मुक्त कराया। पुलिस ने दोनों मामलों में परिवहन के लिए प्रयुक्त ट्रक एवं कंटेनर जब्त किए तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुक्त कराए गए गौवंश को सुरक्षित गौशालाओं में पहुंचाकर उनके उपचार एवं देखरेख की व्यवस्था की गई।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य स्तरीय नशामुक्ति शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

बैतूल : ट्रक में क्रूरतापूर्वक भरे 51 गौवंश मुक्त, 34 लाख रुपये की संपत्ति जब्त
जिले के थाना सांईखेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि एनएच-47 के रास्ते ट्रक में बड़ी संख्या में गौवंश को अवैध रूप से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। पुलिस टीम ने ससुन्द्रा आरटीओ चेक पोस्ट के पास घेराबंदी कर ट्रक को रोका। पुलिस को देखकर वाहन चालक फरार हो गया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 51 बैल एवं बछड़े रस्सियों से बंधे और क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर भरे मिले। पुलिस ने सभी 51 गौवंश को मुक्त कराकर पारसडोह गौशाला पहुंचाया। मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है। कार्रवाई में लगभग ट्रक एवं गौवंश सहित कुल 34 लाख 08 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री अमित सक्सेना के निर्देशन में थाना सांईखेड़ा एवं उनकी टीम द्वारा की गई।

ये भी पढ़ें :  आनंद शिविर में भाग लेने देश की चार संस्थाओं में जा सकते हैं शासकीय सेवक

सिवनी : कंटेनर में बंधे मिले 58 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार
जिले के थाना छपारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बंजारी माता मंदिर के पास घेराबंदी कर एक कंटेनर को रोका। तलाशी के दौरान कंटेनर में 58 गौवंश के पैर एवं मुंह बंधे हुए मिले। पुलिस टीम ने तत्काल सभी गौवंश को मुक्त कराकर उपचार एवं देखरेख के लिए पिंडरई गौशाला पहुंचाया।

पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर गौवंश एवं परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर सहित लगभग 20 लाख रूपए की संपत्ति जब्त की। प्रकरण में गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं मोटरयान अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में थाना छपारा एवं उनकी टीम द्वारा की गई।

ये भी पढ़ें :  ग्वालियर-उज्जैन और जबलपुर लोकायुक्त के एसपी को बदला गया

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गौवंश की अवैध तस्करी एवं पशुओं के प्रति क्रूरता करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी है। पुलिस आमजन से अपील करती है कि गौवंश के अवैध परिवहन अथवा पशुओं के साथ क्रूरता की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा डायल-112 पर सूचना दें।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *