कर्मचारियों और सरकार के बीच सेतु की भूमिका निभाने वाले राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। शर्मा शिवराज सरकार में भी समिति के अध्यक्ष थे और कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर सहमति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
अभी भी चाहे चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में पदोन्नति के लिए कंप्यूटर दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता का मामला हो या फिर अन्य प्रकरण, उन्होंने सरकार तक कर्मचारियों की बात पहुंचाई और उन पर निर्णय भी हुए।
राज्य सरकार के फैसले के बाद मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल गया है। सरकार ने इसके लिए संबंधित नियमों में बदलाव किया है।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। आदेश में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति नियम, 2012 में संशोधन का उल्लेख किया गया है। सरकार ने नियमों में शिथिलता प्रदान करते हुए यह निर्णय लिया है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com