Breaking
23 Nov 2026, Mon

भोपाल गैस त्रासदी केस में हाईकोर्ट सख्त, 2010 की सजा के खिलाफ अपील पर 30 दिन में फैसला करने का आदेश

जबलपुर

 भोपाल गैस त्रासदी से जुड़े आपराधिक प्रकरण में लंबित अपीलों की सुनवाई यथासंभव 30 दिनों में पूरी करने के निर्देश हाई कोर्ट ने दिए हैं। न्यायमूर्ति हिमांशु जोशी की एकलपीठ ने आरोपों में कथित खामियों पर अलग से सुनवाई की मांग करने वाली तीन याचिकाएं निरस्त करते हुए यह आदेश दिया।

क्या था याचिकाकर्ताओं का तर्क

याचिकाकर्ता भोपाल निवासी एसपी चौधरी सहित अन्य की ओर से दायर याचिकाओं में बताया गया कि दिसंबर 1984 में भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड संयंत्र से जहरीली गैस के रिसाव के मामले में भोपाल की अदालत ने 7 जून 2010 को उन्हें दोषसिद्ध कर सजा सुनाई थी।

ये भी पढ़ें :  हाईकोर्ट ने नियुक्ति पत्र देने पर लगाई रोक, कांस्टेबल भर्ती में चयनित युवाओं को झटका

इस फैसले के विरुद्ध आपराधिक अपील दायर की गई। अपील लंबित रहने के दौरान 25 अप्रैल 2022 को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 464 के तहत आवेदन प्रस्तुत कर आरोपों में कथित त्रुटियों का मुद्दा उठाया गया।

बचाव का अधिकार प्रभावित होने का दावा

याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि प्रत्येक आरोपी की विशिष्ट भूमिका और उसके विरुद्ध आरोप स्पष्ट नहीं किए गए। इससे बचाव के अधिकार प्रभावित हुए और न्याय की विफलता हुई। उनका कहना था कि इस आवेदन पर 36 दिनों तक सुनवाई हो चुकी है। ऐसे में इसे अपील की अंतिम सुनवाई तक टालना अनावश्यक देरी का कारण बनेगा।

ये भी पढ़ें :  बेटा इस आधार पर अपने मां-बाप को भरण-पोषण देने से नहीं मुकर सकता कि... MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सीबीआई और सरकार ने किया विरोध

सीबीआई तथा केंद्र और राज्य सरकार की ओर से इस मांग का विरोध किया गया। उनका तर्क था कि आरोपों में त्रुटि से वास्तव में कोई नुकसान हुआ है या नहीं, इसका निर्धारण पूरे विचारण के साक्ष्य, गवाहों के बयान और आरोपियों के धारा 313 के तहत दर्ज बयानों के परीक्षण के बाद ही संभव है।

कोर्ट ने क्या कहा, सिर्फ त्रुटि काफी नहीं

एकलपीठ ने तीनों याचिकाएं खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि धारा 464 के तहत आरोपों में केवल त्रुटि होना पर्याप्त नहीं है। यह भी साबित करना होगा कि उससे वास्तव में न्याय की विफलता हुई है। इसका परीक्षण पूरे विचारण अभिलेख और साक्ष्यों के आधार पर ही किया जा सकता है। लिहाजा इन सभी प्रश्नों पर लंबित आपराधिक अपील की अंतिम सुनवाई के दौरान विचार किया जाएगा।
जिला कोर्ट को 30 दिन में फैसला करने के निर्देश

ये भी पढ़ें :  पेसा कानून के बेहतर क्रियान्वयन के लिये अमरकंटक में स्थापित होगा उत्कृष्टता केन्द्र

कोर्ट ने भोपाल जिला न्यायालय को अपील की सुनवाई यथाशीघ्र पूरी करने और यथासंभव 30 दिनों के भीतर निर्णय करने के निर्देश दिए।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *