नई दिल्ली केंद्र सरकार की मोदी कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है. कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस का ऐलान कर दिया है. यह रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली पर एक बड़ा बोनस तोहफा है. सरकार इस बोनस के तहत रेलवे कर्मचारियों को कुल 2009 करोड़ रुपये बांटेगी। अश्विनी वैष्णव कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि इससे रेलवे के 11 लाख 40 हज़ार कर्मचारियों को फायदा होगा. वैष्णव ने कहा कि PM Modi की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने…
Read MoreTag: railway
मैहर मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, मां शारदा के दर्शन के लिए 8 ट्रेनों को मिला स्टॉपेज
बलिया /मैहर मध्य प्रदेश के मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने आठ ट्रेनों के ठहराव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. दी गई जानकारी के अनुसार, बलिया रूट से गुजरने वाली आठ प्रमुख ट्रेनों का मैहर स्टेशन पर पांच मिनट का अस्थायी ठहराव निर्धारित किया गया है. इससे बलिया, गाजीपुर, मऊ, छपरा और आसपास के क्षेत्रों से मैहर जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है। नवरात्रि और मेले में बढ़ जाती है श्रद्धालुओं की भीड़…
Read Moreट्रेन में यात्री का बैग चोरी होने पर रेलवे को झटका, अब देना होगा ₹1.45 लाख का मुआवजा
नई दिल्ली दिल्ली राज्य उपभोक्ता आयोग ने भारतीय रेलवे को एक पैसेंजर को 1.45 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है. जिसका बैग रिजर्व डिब्बे से चोरी हो गया था. आयोग का मानना है कि रेलवे यह कहकर बच नहीं सकता है कि सामान यात्री के निजी हिरासत में था। आयोग ने कहा कि असली मुद्दा रेलवे कर्मचारियों की अनरिजर्व एंट्री को रोकने में विफलता थी. पैसेंजर का बैग दो अनरिजर्व व्यक्तिओं के रिजर्व बोगी में घुसने के बाद ही गायब हुआ था. इस बैग में 1.20 लाख…
Read Moreरेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के रायपुर दौरे से पहले तैयारियां तेज, ओवरब्रिज पर लगे रंगीन पर्दे
रायपुर. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के रायपुर दौरे में बदलाव किया गया है। अब वे 12 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगे। पहले रेल मंत्री के 9 अक्टूबर को रायपुर आने का कार्यक्रम था। अपने दौरे के दौरान वे रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के 42वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। रेल मंत्री के दौरे को लेकर रेलवे प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। हर दिन परेड की रिहर्सल कराई जा रही है। वहीं रायपुर रेलवे स्टेशन से लेकर आयोजन स्थल तक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अधिकारियों की टीम लगातार…
Read Moreइटारसी के पास बागदेव में दिखता है अनोखा नजारा, जहां हाईवे और रेलवे ट्रैक बनाते हैं X आकार
इटारसी इटारसी के पास बागदेव के घने जंगलों में एक ऐसा नजारा है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता है. यहां ग्वालियर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-46 और दिल्ली-चेन्नई मुख्य रेल मार्ग एक-दूसरे को X आकार में पार करते हैं. ऊंचाई से देखने पर रोड और रेलवे ट्रैक का यह संगम बेहद खूबसूरत दिखाई देता है. चारों ओर हरियाली और पहाड़ियों के बीच बना यह स्थान पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है। पहाड़ी कटेगी,बनेगा नया कलवर्ट ब्रिजइटारसी के बागदेव की तस्वीर बदलने की तैयारी लेकिन इस खूबसूरत जगह पर सफर…
Read MoreRailway Pension Rules 2026: रेलवे ने बदले पेंशन नियम, जानें फैमिली पेंशन के नए प्रावधान
नई दिल्ली रेलवे में नौकरी करने वालों के लिए पेंशन से जुड़ा एक ऐसा नियम आया है, जिसे कर्मचारी और उनके परिवार को जरूर समझना चाहिए. नौकरी के दौरान अगर किसी कर्मचारी को गंभीर बीमारी, हादसे या किसी ऐसी घटना का सामना करना पड़ता है, जिसका संबंध उसकी सेवा से है, तो उसके बाद मिलने वाली पेंशन सामान्य नियमों से अलग हो सकती है. कर्मचारी की स्थिति, मौत या डिसएबिलिटी किस तरह की घटना से जुड़ी है, इसके आधार पर पेंशन का पूरा ढांचा तय होगा। रेलवे ने अब…
Read Moreदुर्गा पूजा-दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा, यात्रियों के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें
झाँसी रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि रेलवे द्वारा दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन विशेष ट्रेनों में झाँसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए संबंधित विवरण निम्नानुसार है। 1. गाड़ी संख्या 01703/01704 जबलपुर–हरिद्वार–जबलपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन यह विशेष ट्रेन जबलपुर से प्रत्येक गुरुवार तथा हरिद्वार से प्रत्येक शुक्रवार चलेगी। संचालन अवधि: 01703 जबलपुर से 22 अक्टूबर 2026 से 19 नवम्बर 2026…
Read MoreRailway Employees को बड़ा तोहफा! बनेंगी 5 मंजिला बिल्डिंग, मिलेंगे 2BHK-3BHK फ्लैट और ये सुविधाएं
नई दिल्ली रेलवे में काम करनेवाले लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. खासकर उन रेलकर्मियों के लिए, जो रेलवे के बेहद पुराने मकानों में रह रहे हैं. जिन रेलवे कॉलोनी में मकान 50 साल पुराने हो गए हैं या असुरक्षित घोषित किए जा चुके हैं, उन कॉलोनी का कायाकल्प होने वाला है। दरअसल, रेलवे बोर्ड की योजना, 50 साल से ज्यादा पुराने और असुरक्षित रेलवे क्वार्टर्स को हटाकर आधुनिक बहुमंजिला इमारतें तैयार करने की है. जमीन का बेहतर इस्तेमाल करते हुए G-4 यानी 4 मंजिली या उससे ज्यादा ऊंची इमारतें…
Read Moreरेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 16 दिन का मेगा ब्लॉक; 42 ट्रेनें रद्द और 25 डायवर्ट
पुणे पुणे से ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. सेंट्रल रेलवे 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक पुणे इलाके में बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लॉक लेने जा रहा है. इस दौरान 42 ट्रेनें रद्द रहेंगी, 25 ट्रेनों का रूट बदला जाएगा, जबकि कई ट्रेनों को बीच के स्टेशनों से शुरू या खत्म किया जाएगा. इसका असर लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ पुणे की लोकल और डीईएमयू सेवाओं पर भी पड़ेगा। रेलवे के मुताबिक, हडपसर और घोरपड़ी के बीच तीसरी रेल लाइन को चालू करने के लिए…
Read MoreIndian Railway Ticket Rule: ऑनलाइन टिकट बुक किया है तो न करें ये गलती, रेलवे लगा सकता है जुर्माना
नई दिल्ली भारतीय रेलवे ने अनरिजर्व टिकट (जनरल टिकट) को लेकर एक बड़ा कंफ्यूजन दूर कर दिया है और कहा है कि अगर कोई यात्री जनरल टिकट के स्कीनशॉट या व्हाट्सऐप पर टिकट दिखाता है तो उसे भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। दरअलस, वेस्ट रेलवे कोटा डिविजन के सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर सौरभ जैन का कहना है कि RailOne ऐप के जरिए बुक किया गया जनरल टिकट ही मान्य होगा, लेकिन सिर्फ उसी स्पैसिफिक फोन में, जिसमें यह ऐप रजिस्टर्ड हो और ऐप में जाकर ही टिकट…
Read MoreGwalior से चलने वाली 7 ट्रेनों के रूट बदले, तीसरी रेल लाइन के काम के चलते लिया फैसला
ग्वालियर आने वाले दिनों में अगर आप ट्रेन से यात्रा करने का प्लान बना रहे है तो ये खबर आपके काम की है। मध्य रेलवे के पुणे एवं हडपसर यार्ड में हडपसर-पुणे-जीसीएमसी तीसरी रेल लाइन की कमीशनिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस कारण सितंबर और अक्टूबर में कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इसका सीधा असर एमपी में ग्वालियर से चलने वाली ग्वालियर-दौंड एक्सप्रेस (22194) और दौंड-ग्वालियर एक्सप्रेस (22193) पर पड़ेगा। ग्वालियर होकर चलने वाली हजरत निजामुद्दीन मिरज एक्सप्रेस (12494) और वापसी…
Read Moreआगे लाल झंडी लेकर चला रेलकर्मी, पीछे 3 फीट पानी चीरती रही ट्रेन; सतना-मानिकपुर ट्रैक का VIDEO वायरल
सतना मध्यप्रदेश के सतना-चित्रकूट इलाके में पिछले तीन-चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. क्षेत्र की नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इसी बीच मानिकपुर के पास स्थित डोडा डैम के ओवरफ्लो होकर टूटने से अचानक मानिकपुर और चित्रकूट इलाके में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. इसके चलते सतना-मानिकपुर रेलखंड पर चितहरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पूरी तरह जलमग्न हो गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो…
Read MoreRailway Update: यात्रियों के लिए जरूरी खबर! 12 ट्रेनों के रूट में अस्थायी बदलाव, देखें डेट और स्टॉप
नई दिल्ली अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं तो इस खबर को ध्यान से पढ़िए। रेलवे ने झारखंड में पूर्व मध्य रेलवे के बीना यार्ड में रीमॉडेलिंग कार्य के मद्देनजर धनबाद मंडल से संबंधित 12 ट्रेनों के परिचालन मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। यह बदलाव अक्टूबर 2026 में निर्धारित विभिन्न तिथियों पर प्रभावी रहेगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए परिवर्तित मार्ग एवं अस्थायी ठहराव की जानकारी जारी की है। इन ट्रेनों के रूट बदले गए रेलवे के अनुसार, 22911 इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस का मार्ग…
Read Moreरेलवे का नया पैसेंजर बुकिंग सिस्टम बनेगा गेम चेंजर, 1 मिनट में 1.5 लाख टिकट और 40 लाख इंक्वायरी संभालेगा
नई दिल्ली रेल टिकट बुकिंग को तेज, आसान और ज्यादा भरोसेमंद बनाने के लिए रेलवे अपने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) को अपग्रेड कर रहा है. नया सिस्टम मौजूदा व्यवस्था के मुकाबले कई गुना ज्यादा लोड संभाल सकेगा. रेलवे के मुताबिक, अपग्रेडेड पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम एक मिनट में 1.5 लाख से ज्यादा टिकट बुकिंग और 40 लाख से ज्यादा पैसेंजर इंक्वायरी संभालने में सक्षम होगा. फिलहाल मौजूदा सिस्टम करीब 32,000 बुकिंग और 4 लाख इंक्वायरी प्रति मिनट संभाल सकता है। रेलवे के सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) ने करीब चार…
Read Moreरेलवे बोर्ड की नई गाइडलाइंस, अब पति-पत्नी एक ही जगह कर सकेंगे नौकरी; नहीं रहेंगे एक-दूसरे के अधीन
गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में दो महिला लोको पायलटों के पति दक्षिण रेलवे में तैनात हैं। पति और पत्नी भले ही रेलवे में कार्यरत हैं, लेकिन वे एक-दूसरे से बहुत दूर हैं। जल्द ही उनकी दूरियां समाप्त हो जाएंगी। रेलकर्मी, जीवनसाथी और बच्चों के साथ रह सकेंगे। रेलवे बोर्ड ने ऐसे महिला-पुरुष रेलकर्मियों की पारिवारिक समस्याओं का संज्ञान लेते हुए अहम निर्णय लिया है। अब रेलकर्मी पति-पत्नी एक जगह, एक स्टेशन पर तैनात हो सकते हैं। यद्यपि, उनकी तैनाती एक-दूसरे के अधीनस्थ के रूप में नहीं हो सकेगी।…
Read More
