Breaking
24 Nov 2026, Tue

जशपुर में धान के कटोरे के बीच काजू की खेती का विस्तार, 3400 एकड़ बागान से किसानों को कमाई

जशपुर
 छत्तीसगढ़ की पहचान धान की खेती से रही है, लेकिन अब यहां की मिट्टी में काजू की मिठास भी घुल रही है। खासकर जशपुर जिले में काजू की खेती किसानों के लिए आमदनी का नया जरिया बन रही है। नाबार्ड की मदद से जिले के पांच ब्लॉकों में करीब 7800 किसान काजू की खेती कर रहे हैं।

यहां लगभग 3400 एकड़ क्षेत्र में 2 लाख 34 हजार काजू के पौधे लगाए गए हैं। काजू के ये बागान अब स्थानीय उत्पादन के साथ बाजार में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। काजू की खेती में सहयोग करने वाली संस्था रीट्स के अध्यक्ष राजेश गुप्ता के मुताबिक काजू एक बार लगाया जाने वाला पौधा है। पौधे के चार से पांच साल का होने पर उत्पादन शुरू हो जाता है और अच्छी देखभाल के साथ करीब 50 साल तक फल मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  डोंगरगांव नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया नगर पालिका का उपहार

यानी शुरुआती मेहनत और निवेश के बाद लंबे समय तक इससे आमदनी की संभावना बनी रहती है। जशपुर में काजू की वेंगुर्ला 4 और वेंगुर्ला 7 किस्में लगाई जा रही हैं। इनकी खासियत बड़े आकार के दाने हैं।

खेती से आगे बढ़ी प्रोसेसिंग-ब्रांडिंग: जशपुर में काजू की खेती के साथ अब इसके प्रसंस्करण और बिक्री पर भी ध्यान दिया जा रहा है। जिले में दो प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित हैं। यहां तैयार काजू 'जशपुरकाजू' और 'जशपुरियाकाजू' नाम से बेचा जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  26 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने आज डीआईजी के समक्ष किया आत्मसमर्पण

ऑनलाइन बिक्री: इसकी बिक्री ऑनलाइन कॉमर्स वेबसाइटों के जरिए हो रही है। साथ ही सीधे ग्राहकों और होटलों तक भी इसकी आपूर्ति की जा रही है। स्थानीय स्तर पर प्रोसेसिंग-ब्रांडिंग से किसानों के उत्पाद को बाजार तक पहुंचाने की संभावनाएं बढ़ी हैं।

जशपुर समेत कई जिलों में खेती: जशपुर के अलावा छत्तीसगढ़ के कई जिलों में काजू की खेती होती है। इनमें प्रमुख रूप से बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर शामिल हैं। इसके अलावा रायगढ़ और कोरबा में भी काजू की खेती के क्षेत्र हैं। जशपुर और बस्तर संभाग के कई इलाके काजू की बागवानी के लिए अनुकूल माने जाते हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *