Breaking
24 Nov 2026, Tue

जीरो एक्सीडेंट पॉलिसी के तहत विद्युत कार्यों में सुरक्षा मानकों, परमिट, अर्थिंग और पीपीई के अनिवार्य उपयोग पर हुआ प्रशिक्षण

जीरो एक्सीडेंट पॉलिसी के तहत विद्युत कार्यों में सुरक्षा मानकों, परमिट, अर्थिंग और पीपीई के अनिवार्य उपयोग पर हुआ प्रशिक्षण

भोपाल

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) की जीरो एक्सीडेंट पॉलिसी के तहत 220 केवी सबस्टेशन देवास में विद्युत कार्यों के दौरान   कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों और तकनीकी सावधानियों के पालन को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विद्युत कार्यों के दौरान संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षित कार्यप्रणाली और सुरक्षा उपकरणों के प्रभावी उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें :  महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कार्य प्रारंभ करने से पहले परमिट एवं अर्थिंग सुनिश्चित करने पर जोर

प्रशिक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता निर्दोष केरकेट्टा ने  बताया कि किसी भी विद्युत कार्य को प्रारंभ करने से पहले निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य अनुमति (परमिट) प्राप्त करना तथा संबंधित उपकरणों की अर्थिंग सुनिश्चित करना अनिवार्य है। कार्य की प्रकृति के अनुरूप व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पी पी ई)जैसे हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट, सुरक्षा दस्ताने एवं सेफ्टी शूज का अनिवार्य उपयोग करने की आवश्यकता समझाई गई। साथ ही सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग और कार्यस्थल पर निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं के पालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

ये भी पढ़ें :  सिंधिया राजपरिवार संपत्ति विवाद में आज प्रतिमा राणा के दर्ज होंगे बयान

विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन जरूरी

कार्यक्रम में विशेष रूप से रेखांकित किया गया कि विद्युत पारेषण तंत्र में कार्य करते समय सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी परिस्थिति में निर्धारित सुरक्षा नियमों और प्रक्रियाओं की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक कार्य के दौरान स्वयं की सुरक्षा के साथ अपने सहकर्मियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही कार्य संपादित करें।

ये भी पढ़ें :  MP में साइबर ठगी का खुलासा: फर्जी बिजली कर्मचारी बनकर SBI से 10.50 लाख की ठगी

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, शिफ्ट सुपरवाइजर, मेंटेनेंस क्रू, आउटसोर्स सुरक्षा कर्मियों एवं ऑपरेटिंग स्टाफ ने सहभागिता की।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *